फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers are not getting the money to sell paddy

किसानों को नहीं मिल रहा धान बेचने का रुपया

Fri, 14 Jan 2022 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 14 Jan 2022 10:54 PM IST
विज्ञापन
Farmers are not getting the money to sell paddy
किशनी। सरकारी खरीद केंद्रों पर धान बेचने वाले किसानों को बेचे गए धान का रुपया नहीं मिल पा रहा है। किसान खरीद केंद्रों के चक्कर काट रहे हैं। भारतीय किसान यूनियन (किसान) ने किसानों की समस्या का समाधान नहीं होने पर डीएम कार्यालय घेरने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

फसल करने के लिए इस बार किसानों को डीएपी और यूरिया महंगे दामों पर खरीदनी पड़ी है। खाद की कालाबाजारी से किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ा है। परेशानियों का सामना करने के बाद जब किसान धान की फसल को बेचने के लिए सरकारी खरीद केंद्रों पर गया तो पहले तो उनका धान ही नहीं खरीदा गया।
विज्ञापन

जिन किसानों का धान खरीदा भी गया। उनके खातों में धान खरीद का भुगतान नहीं किया गया है। किसान धान का भुगतान पाने के लिए खरीद केंद्रों के चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारतीय किसान यूनियन (किसान) के जिलाध्यक्ष अनुरुद्ध दुबे का कहना है कि किसानों के आंदोलन के बाद किसानों का धान खरीदा तो गया लेकिन अब भुगतान नहीं किया जा रहा है। किसानों की उपेक्षा जारी रही तो आचार संहिता के बाद भी वह किसानों के साथ डीएम कार्यालय घेरकर विरोध दर्ज कराएंगे। जिसकी जिम्मेदारी प्रशासन की होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed