फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers are angry due to non-weighing at the sugarcane procurement center.

Agra News: गन्ना खरीद केंद्र पर तौल नहीं होने से किसान नाराज

Thu, 20 Nov 2025 11:41 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Thu, 20 Nov 2025 11:41 PM IST
विज्ञापन
Farmers are angry due to non-weighing at the sugarcane procurement center.
फोटो33पटियाली के गांव गुदरागंज में सेंटर पर गन्ना की खरीद न होने पर आक्रोश जताते किसान । संवा
पटियाली। अलीगंज हाईवे मार्ग पर गांव गुदरागंज के पास सहकारी चीनी मिल कायमगंज का गन्ना खरीद केंद्र है। इस पर गन्ना की तौल न होने से किसानों में नाराजगी है। बृहस्पतिवार को आक्रोशित किसानों ने प्रदर्शन किया। उन्होंने गन्ना की तौल न होने पर हाईवे जाम करने की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

कायमगंज की सहकारी चीनी मिल का खरीद केंद्र गांव अशोकपुर में बना है। किसानों को बताया गया था कि 17 नवंबर से यहां गन्ने की तौल शुरू हो जाएगी। कई दिन बीतने के बाद भी तौल शुरू नहीं हो पाई है।बृहस्पतिवार को भी तौल शुरू न होने के कारण किसान भड़क गए। उन्होंने पटियाली-अलीगंज हाईवे मार्ग को जाम करने की धमकी दी। किसान वीरेश यादव ने बताया कि उनकी गन्ने से भरी ट्रॉली 17 नवंबर से ही तौल के लिए खड़ी है। सुनील गौर ने बताया कि उनकी ट्रॉली 18 नवंबर से तौल के लिए खरीद केंद्र पर खड़ी है। विदेश सिंह, किशोरी लाल, धीरपाल सिंह, राजकुमार सिंह, केहरी सिंह, अनिल कुमार, विरम मानद, शिव कुमार और अवधेश सिंह सहित अन्य ने अधिकारियों से तुरंत गन्ने की तौल शुरू करवाने की मांग की है। मामले में उपजिलाधिकारी प्रदीप कुमार विमल ने बताया कि गांव अशोकपुर पर जनपद फर्रुखाबाद के कायमगंज स्थित सहकारी चीनी मील का तौल सेंटर बना है। किसानों के गन्ने की तौल क्यों नहीं हो रही है? इसकी वहां के अधिकारियों से जानकारी की जाएगी और तुरंत तौल शरू कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed