फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers' anger erupted over the unavailability of fertilizer; they staged a protest.

Agra News: खाद नहीं मिलने पर फूटा किसानों का गुस्सा, धरना दिया

Sun, 25 Oct 2026 02:47 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Sun, 25 Oct 2026 02:47 AM IST
विज्ञापन
Farmers' anger erupted over the unavailability of fertilizer; they staged a protest.
सैंया/इरादतनगर। साधन सहकारी समिति महाव (पनौता) पर डीएपी और यूरिया खाद नहीं मिलने से शनिवार को किसानों का गुस्सा फूट पड़ा। आक्रोशित किसानों ने कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह सिकरवार के नेतृत्व में धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने समय से जरूरत के मुताबिक खाद उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

कांग्रेस जिलाध्यक्ष रामनाथ सिंह सिकरवार ने कहा कि सरसों, आलू और गेहूं की बुवाई के लिए किसानों को डीएपी और यूरिया की सख्त जरूरत है लेकिन समितियों पर खाद उपलब्ध नहीं है। इससे किसान बहुत परेशान हैं और उन्हें भटकना पड़ रहा है। बताया कि किसानों की समस्याओं पर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। किसान बाजार से मंहगी खाद खरीदने को मजबूर हैं। जबकि बाजार में मिलने वाले खाद की गुणवत्ता भी खराब होती है।
विज्ञापन


किसानों ने डीएपी और यूरिया खाद की तत्काल आपूर्ति सुनिश्चित करने को कहा। कहा कि बुवाई का समय चल रहा है और खाद के बिना फसलें प्रभावित होंगी। धरने पर बैठे किसानों ने चेताया कि खाद की आपूर्ति नहीं हुई तो उनका संघर्ष जारी रहेगा। वहीं, घंटों चले धरना-प्रदर्शन के बावजूद समिति सचिव नहीं पहुंचे। धरने में सर्वेश त्यागी, भगवान सिंह और महावीर यादव, कंपोटर सिंह, वीरेंद्र सिंह, बहादुर सिंह, अनिल कुमार, छीतर प्रसाद और अवधेश आदि किसान शामिल रहे। जैसे किसान भी अपनी मांगों को लेकर प्रदर्शन में शामिल हुए। इन सभी किसानों ने खाद की कमी को लेकर अपनी चिंता व्यक्त की।
विज्ञापन
विज्ञापन


- समिति पर एक किसान की ओर से सचिव के साथ अभद्रता करने का मामला था, खाद नहीं मिलने का आरोप गलत है। दोनों पक्षों से बातचीत करके समझा दिया गया है। सोमवार से खाद का वितरण किया जाएगा। -सतीश कुमार, सहायक आयुक्त एवं सहायक निबंधक सहकारिता।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed