फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmers Accuse ADA of Land Grab Without Compensation, Protest Announced

UP: मुआवजा मिला न नोटिस, एडीए ने जमीनों पर कर लिया कब्जा; किसानों ने किया आंदोलन का एलान

Thu, 21 May 2026 09:44 AM IST
Dhirendra Singh अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: Dhirendra Singh Updated Thu, 21 May 2026 09:44 AM IST
सार

बरौली अहीर क्षेत्र के किसानों ने एडीए पर बिना मुआवजा दिए जमीन कब्जाने का आरोप लगाया है। नाराज किसानों और भाकियू नेताओं ने आंदोलन की चेतावनी देते हुए कार्रवाई रोकने की मांग की है।

विज्ञापन
Farmers Accuse ADA of Land Grab Without Compensation, Protest Announced
एडीए कार्यालय

विस्तार

आगरा विकास प्राधिकरण पर किसानों ने बिना मुआवजा भूमि कब्जाने के आरोप लगाए हैं। महुआ खेड़ा, बमरौली कटारा, बुढ़ाना, मदरा सहित कई गांवों में एडीए भूमि पर कब्जा ले रहा है। इसका अधिग्रहण 2009 में हुआ था। जबरन कब्जा के विरोध में आधा दर्जन गांव के किसान लामबंद हैं। उन्होंने एडीए के खिलाफ आंदोलन का एलान किया है।
विज्ञापन


महुआखेड़ा सहित आधा दर्जन गांव में एडीए ने 2009 में भूमि अधिग्रहण किया था। किसान राकेश व रामगोपाल का आरोप है कि उन्हें आज तक न नोटिस मिले, न मुआवजा मिला। सर्वे तक नहीं हुआ। किसी प्रकार का मुआवजा, एग्रीमेंट, अवार्ड या करार भी नहीं किया गया। किसानों का कहना है कि उन्हें इस अधिग्रहण की वास्तविक जानकारी तब हुई जब आगरा विकास प्राधिकरण की टीम बुलडोजर लेकर जमीन पर कब्जा करने पहुंची।
विज्ञापन


मौके पर मौजूद किसानों ने आरोप लगाया कि प्राधिकरण अब जबरन कार्रवाई करने का प्रयास कर रहा है, जबकि कई किसानों को आज तक यह भी नहीं बताया गया कि उनकी जमीन का क्या रिकॉर्ड है और किस आधार पर कब्जा लिया जा रहा है। सूचना पर भारतीय किसान यूनियन के जिलाध्यक्ष राजवीर लवानिया, तहसील अध्यक्ष रणजीत सिंह यादव मौके पर पहुंचे। भाकियू नेताओं ने कहा कि जब तक प्रत्येक किसान को उसका वैधानिक अधिकार नहीं मिल जाता, तब तक किसी भी प्रकार की कार्रवाई स्वीकार नहीं की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed