फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer who went to spray in the field died due to electrocution

खेत में स्प्रे करने गए किसान की करंट लगने से हुई मौत

Sun, 13 Jun 2021 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sun, 13 Jun 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
Farmer who went to spray in the field died due to electrocution
इलाहबांस, मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव नगला घऊ स्थित मूंगफली के खेत में स्प्रे करने गए किसान की करंट लगने से मौत हो गई। करंट बिजली चोरी के लिए ख्रेत में से होकर डाली गई केबल में प्रवाहित हो रहा था। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन

थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव इलाहबांस निवासी सुरेश चंद्र के खेत गांव नगला घऊ में हैं। रविवार की सुबह 23 वर्षीय पुत्र कौशल मूंगफली की फसल में स्प्रे करने गया था। वह स्प्रे कर रहा था, तभी गांव निवासी वीरपाल द्वारा बिजली चोरी के लिए खेत के रास्ते डाली गई केबल में प्रवाहित हो रहे करंट की चपेट में आ गया। जानकारी होने के बाद परिजन जिला अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सुरेश चंद्र की ओर से वीरपाल द्वारा बिजली के लिए डाली गई केबल की वजह से हादसा होने की बात कही गई। तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
विज्ञापन

----------
मामले में तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस जांच कर आगे की कानूनी कार्रवाई करेगी।
- सुरेश चंद्र शर्मा, थानाध्यक्ष
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed