{"_id":"66785a47c53ccb45c10f95fe","slug":"farmer-who-went-to-remove-bamboo-from-roof-gets-electrocuted-dies-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-119505-2024-06-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: छत से बांस उतारने गए किसान को लगा करंट, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: छत से बांस उतारने गए किसान को लगा करंट, मौत
Sun, 23 Jun 2024 10:54 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Sun, 23 Jun 2024 10:54 PM IST
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना औंछा क्षेत्र के गांव ईकरी में रविवार की सुबह छत से बांस उतारने के लिए गए एक किसान को ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से करंट लग गया। जानकारी होने के बाद परिजन किसान को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई।
औंछा क्षेत्र के गांव ईकरी निवासी रजनेश दिवाकर (36) के घर में रविवार की सुबह मजदूर काम कर रहे थे। रजनेश पास ही अपने दूसरे मकान में छत पर रखे बांस निकालने के लिए गया था। छत पर रखे बांस निकालने के दौरान किसी तरह से गीला बांस ऊपर से गुजर रही हाईटेंशन लाइन से छू गया। तीव्र करंट की चपेट में आकर रजनेश अचेत होकर छत पर ही गिर गया। जानकारी होने के बाद घर में अफरा-तफरी मच गई। आनन-फानन परिजन किसान को लेकर जिला अस्पताल पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा।