फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer who died on the farm dies under suspicious circumstances

Agra News: खेत पर गए किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत

Wed, 13 Sep 2023 11:04 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 13 Sep 2023 11:04 PM IST
विज्ञापन
Farmer who died on the farm dies under suspicious circumstances
खेत पर गए किसान की संदिग्ध परिस्थिति में मौत
विज्ञापन

- शरीर पर चोट के निशान, बेवर पुलिस ने कराया पोस्टमार्टम
संवाद न्यूज एजेंसी

बेवर। गांव करपिया निवासी एक किसान का शव बुधवार की शाम खेत पर पड़ा मिला। शरीर पर चोट के निशान नजर आ रहे थे। किसान की संदिग्ध परिस्थिति में हुई मौत का सही कारण जानने के लिए पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। उधर घटना के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।

थाना क्षेत्र के गांव करपिया निवासी रजनेश कुमार (35) बुधवार की सुबह खेत पर गया था। शाम करीब तीन बजे पत्नी कुसमा देवी खेत पर घास लेने के लिए गई थी। तभी देखा कि लिंक रोड से करीब 100 मीटर दूर खेत में रजनेश अचेत अवस्था में पड़ा हुआ था। पति को इस हालत में देख पत्नी ने शोर मचा दिया। परिजन व ग्रामीण आ गए। रजनेश को परिजन घर ला रहे थे। तभी रास्ते में दम तोड़ दिया। उसके शरीर पर चोट के निशान नजर आ रहे थे। हालांकि अभी परिजन की ओर से कोई आरोप नहीं लगाए गए हैं। पुलिस ने संदिग्ध मौत का सही कारण जानने के लिए शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed