{"_id":"65ba096132e3bc493001e60c","slug":"farmer-was-taking-money-to-get-land-deed-2-10-lakh-rupees-looted-near-canal-2024-01-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"एटा में दिनदहाड़े लूट: जमीन का बैनामा कराने के लिए रकम लेकर जा रहा था किसान, नहर के पास लूटे 2.10 लाख रुपये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एटा में दिनदहाड़े लूट: जमीन का बैनामा कराने के लिए रकम लेकर जा रहा था किसान, नहर के पास लूटे 2.10 लाख रुपये
Wed, 31 Jan 2024 02:20 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Wed, 31 Jan 2024 02:20 PM IST
सार
किसान जमीन का बैनामा कराने के लिए घर से तहसील जा रहा था। रास्ते में बदमाशों ने उसे निशाना बनाया। मारपीट कर उससे रकम लूटी और फरार हो गए।
विज्ञापन
किसान से लूट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
उत्तर प्रदेश के एटा जिले में जमीन का बैनामा कराने जा रहे किसान से 2.10 लाख रुपये लूट लिए गए। इस दौरान आरोपी के साथ मारपीट की गई। उसके हाथ पैर बांधकर आरोपी फरार हो गए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। घायल को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है।
कासगंज के अंतर्गत गांव मुनीम नगर के रहने वाले 50 वर्षीय कालीचरन पुत्र होडल सिंह एटा जमीन का बैनामा कराने के लिए जा रहे थे। उन्होंने बताया कि रास्ते में नहर के पास बदमाशों ने उसे रोक लिया। कालीचरन के साथ मारपीट करने के बाद उसके हाथ पैर बांधकर पटक दिया और उसके पास से 2.10 लाख रुपये की नकदी लूट ली। इसके बाद आरोपी वहां से भाग निकले।
पीड़ित ने किसी तरह मामले की जानकारी पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायल को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराने के साथ ही मामले की जानकारी ली। पुलिस लूट की इस घटना को संदिग्ध मान रही है।