फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer was plucking leaves from Neem treeॉ when such an accident happened lost life

Mainpuri: नीम के पेड़ से पत्तियां तोड़ रहा था किसान, तभी हुआ ऐसा हादसा; तड़प-तड़प कर गई जान

Thu, 25 Jan 2024 04:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Thu, 25 Jan 2024 04:28 PM IST
सार

किसान छत पर चढ़कर नीम की पत्तियां तोड़ रहा था। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वो छत से नीचे आकर गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।
 

विज्ञापन
farmer was plucking leaves from Neem treeॉ when such an accident happened lost life
नीम का पेड़। - फोटो : SAHARANPUR

विस्तार

मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव इलाहबांस में बुधवार की शाम बकरियों के लिए नीम की पत्तियां तोड़ने के दौरान किसान छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक परिजन चिकित्सक के पास ले गए। किसान की मौत के बाद घर में चीख पुकार मच गई। बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन


गांव इलाहबांस निवासी राजेंद्र कठेरिया (55) बुधवार की शाम को घर के पास लगे नीम के पेड़ से बकरियों को खिलाने के लिए पत्तियां तोड़ रहे थे। छत से खडे़ होकर पेड़ से पत्तियां तोड़ने के दौरान राजेंद्र संतुलन खो बैठे और छत से नीचे सिर के बल जमीन पर आ गिरे। किसान के छत से गिरने की जानकारी होते ही घर में अफरा तफरी मच गई। परिजन एक चिकित्सक के पास ले गए। वहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल के बीच किसान राजेंद्र कठेरिया का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed