{"_id":"65b23ef3e23a9b75be0ab593","slug":"farmer-was-plucking-leaves-from-neem-tree-when-such-an-accident-happened-lost-life-2024-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri: नीम के पेड़ से पत्तियां तोड़ रहा था किसान, तभी हुआ ऐसा हादसा; तड़प-तड़प कर गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri: नीम के पेड़ से पत्तियां तोड़ रहा था किसान, तभी हुआ ऐसा हादसा; तड़प-तड़प कर गई जान
Thu, 25 Jan 2024 04:28 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 25 Jan 2024 04:28 PM IST
सार
किसान छत पर चढ़कर नीम की पत्तियां तोड़ रहा था। उसी दौरान उसका पैर फिसल गया और वो छत से नीचे आकर गिरा, जिससे उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
नीम का पेड़।
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मैनपुरी के थाना एलाऊ क्षेत्र के गांव इलाहबांस में बुधवार की शाम बकरियों के लिए नीम की पत्तियां तोड़ने के दौरान किसान छत से गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। जब तक परिजन चिकित्सक के पास ले गए। किसान की मौत के बाद घर में चीख पुकार मच गई। बृहस्पतिवार को अंतिम संस्कार किया गया।
गांव इलाहबांस निवासी राजेंद्र कठेरिया (55) बुधवार की शाम को घर के पास लगे नीम के पेड़ से बकरियों को खिलाने के लिए पत्तियां तोड़ रहे थे। छत से खडे़ होकर पेड़ से पत्तियां तोड़ने के दौरान राजेंद्र संतुलन खो बैठे और छत से नीचे सिर के बल जमीन पर आ गिरे। किसान के छत से गिरने की जानकारी होते ही घर में अफरा तफरी मच गई। परिजन एक चिकित्सक के पास ले गए। वहां चिकित्सक ने परीक्षण के बाद मृत घोषित कर दिया। खबर सुनते ही परिजन में चीख पुकार मच गई। बृहस्पतिवार को गमगीन माहौल के बीच किसान राजेंद्र कठेरिया का अंतिम संस्कार किया गया।