{"_id":"5dd18cd48ebc3e54f143aeb4","slug":"farmer-union-bku-kasganj-news-agr4157614118","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में यूनियन लामबंद, आंदोलन की बनाई रूपरेखा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों पर लाठीचार्ज के विरोध में यूनियन लामबंद, आंदोलन की बनाई रूपरेखा
विज्ञापन
कासगंज की गढ़ी पंचगाई में बैठक करते भारतीय किसान यूनियन भानु के पदाधिकारी
- फोटो : KASGANJ
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कासगंज। उन्नाव पुलिस द्वारा किसानों पर किए गए लाठीचार्ज के विरोध में भारतीय किसान यूनियन (भानु) ने मोर्चा खोल दिया है। यूनियन के सदस्यों ने घटना पर आक्रोश जताते हुए कड़े शब्दों में निंदा की है। रविवार को गढ़ी पंचगाई में हुई बैठक में आंदोलन की रणनीति बनाई गई। किसानों ने लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की। चेतावनी दी है कि यदि कार्रवाई न हुई तो किसान यूनियन सड़कों पर उतर कर आंदोलन करेगी।
यूनियन के मंडल अध्यक्ष कुलदीप पांडे ने कहा कि उन्नाव जिले में किसान गैर प्रतिबंधित स्थान पर बैठकर जायज मांगों को लेकर धरना प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने किसानों पर बर्बरतापूर्वक लाठी चार्ज कर दी। यह लोकतंत्र की हत्या है। मंडल उपाध्यक्ष श्यामवीर सिंह चौहान ने कहा कि यूनियन आंदोलन करेगी। किसानों का उत्पीड़न किया जा रहा है।
जिलाध्यक्ष आशीष पांडे ने कहा कि उन्नाव पुलिस ने निंदनीय कृत्य किया है। जिला प्रशासन की असंवेदनशील नौकरशाही का यह प्रमाण है। उन्होंने कहा कि सरकार से किसान यूनियन मांग करती है कि इस मामले में कड़ा संज्ञान लिया जाए। जिससे कि किसानों की आवाज को दबाया न जा सके। बैठक के दौरान विश्नु पाठक, श्यामवीर सिंह, विनोद शर्मा, अमर सिंह चौहान, चंद्रभान सिंह, उमेश दीक्षित, दिनेश सिंह, वीरेंद्र, लीलेंद्र सिंह, वीरेंद्र यादव, सुजीत सत्यदर्शी, संदीप पांडेय, राजेशानंद , जगनेश उपाध्याय, अशोक यादव, प्रेमपाल सिंह यादव आदि मौजूद रहे।