फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer suicides after applying for loan waiver in mathura

ऋण माफी का आवेदन करने के बाद किसान ने की आत्महत्या, पेड़ से लटका मिला शव

Thu, 31 Jan 2019 09:01 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा)
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नौहझील (मथुरा) Published by: मुकेश कुमार Updated Thu, 31 Jan 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
Farmer suicides after applying for loan waiver in mathura
किसान की मौत के बाद मौके पर एकत्र ग्रामीण
मथुरा में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में ऋण माफी का आवेदन करने के एक दिन बाद किसान ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। गुरुवार को किसान का शव घर के पास पेड़ पर लटका मिला। 
विज्ञापन


परिवार वालों का कहना है कि किसान के पिता ने 2013 में किसान क्रेडिट कार्ड पर ऋण लिया था। यह लोन जमीन पर था। पिता की मौत के बाद इस ऋण को माफ कराने के लिए वह बैंक के चक्कर लगा रहा था। 
विज्ञापन


नौहझील के गांव जरेलिया निवासी रामेश्वर (40) खेती करता था। उसके नाम से छह बीघा जमीन है। गुरुवा की सुबह को उसका शव घर से 100 मीटर की दूरी पर आम के पेड़ पर लटका मिला। 
विज्ञापन
विज्ञापन

पिता ने लिया था कर्ज

प्रभारी निरीक्षक नौहझील श्याम सिंह ने बताया कि उन्हें 11 बजे सूचना दी गई थी। जब वह पहुंचे तो शव को पेड़ से उतार लिया गया था। मामला आत्महत्या का लग रहा है। परिवार के लोगों से जब पूछा गया तो बताया कि किसान बैंक का लोन होने से परेशान रहता था। 

परिवार वालों के अनुसार रामेश्वर के पिता चौखेलाल ने 2013 में जमीन पर किसान क्रेडिट कार्ड के जरिए लोन लिया था। दो साल पहले रामेश्वर के पिता का निधन हो गया था। लोन का कर्ज बढ़ने लगा था। 

इस कारण रामेश्वर इस ऋण माफी के लिए बैंक के चक्कर लगा रहा था। एक दिन पहले ही वह हसनपुर में इंडियन ओवरसीज बैंक की शाखा में भी गया था। वहां उसने आवेदन भी किया था। लेकिन अभी कुछ हो नहीं पाया था।
 

पड़े से लटका मिला शव

परिवार वालों ने बताया कि सुबह ही रामेश्वर घर से निकल गया था। गांव के लोगों ने ही उसका शव पेड़ से लटका देखा था। एडीएम वित्त एवं राजस्व रविंद्र कुमार ने इस मामले तहसील प्रशासन से रिपोर्ट तलब की है।  

परिवार में मचा कोहराम 

किसान की मौत से परिवार वाले बेहाल हो गए। पत्नी और बच्चों का रो-रोकर बुरा हाल था। घर वालों ने बताया कि रामेश्वर ऐसा कदम उठा सकते हैं कोई सोच भी नहीं सकता था। 

रामेश्वर के दो बेटे और एक बेटी है। जब इन लोगों को जानकारी हुई तो सभी भागकर मौके पर पहुंच गए थे। इन सभी का रो-रोकर बुरा हाल था। जब पोस्टमार्टम के बाद शव घर पहुंचा तो गांव के लोगों की भीड़ लग गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed