{"_id":"67c0085e14c749c44308f912","slug":"farmer-s-dead-body-on-inner-ring-road-blood-flowing-from-mouth-pesticide-and-glass-found-nearby-2025-02-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: इनर रिंग रोड पर किसान की लाश, मुंह से बहता खून, पास मिली कीटनाशक दवा और गिलास...जांच में जुटी पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: इनर रिंग रोड पर किसान की लाश, मुंह से बहता खून, पास मिली कीटनाशक दवा और गिलास...जांच में जुटी पुलिस
Thu, 27 Feb 2025 12:08 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Thu, 27 Feb 2025 12:08 PM IST
सार
आगरा में इनर रिंग रोड के किनारे किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। लाश के पास से ही कीटनाशक दवा और गिलाश पड़ा मिला।
विज्ञापन
मौक पर पहुंची पुलिस
- फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विस्तार
आगरा के मलपुरा क्षेत्र के गांव सलेमाबाद स्थित इनर रिंग रोड के किनारे बृहस्पतिवार सुबह किसान मुन्नालाल का शव मिला। पास ही कीटनाशक और गिलास भी पड़ा था। इससे आत्महत्या करने का शक जताया गया है। फॉरेंसिक टीम ने भी घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
पुलिस के मुताबिक, नगला ककरारी निवासी मुन्नालाल (64) घर से बुधवार शाम करीब सात बजे बाजार जाने की कहकर निकले थे। रात में घर नहीं लौटे। सुबह करीब आठ बजे उनका शव इनर रिंग रोड के किनारे मिला। दूसरे किनारे पर बाइक भी पड़ी थी। जेब में आधार कार्ड और एक डायरी मिली।
किसान के बेटे मनोज ने बताया कि किसी से दुश्मनी नहीं थी, खेत पर बैंक का कर्ज था, उसे भी दो महीने पहले जमा कर दिया था। मुन्ना लाल के चार लड़के हैं। थाना प्रभारी ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।