{"_id":"6abeccc42d820bec4301a50d","slug":"farmer-on-motorcycle-run-over-by-canter-while-heading-to-a-feast-dies-agra-news-c-25-1-agr1008-1174472-2026-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: दावत में जा रहे बाइक सवार किसान को कैंटर ने राैंदा, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: दावत में जा रहे बाइक सवार किसान को कैंटर ने राैंदा, मौत
Fri, 02 Oct 2026 02:42 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Fri, 02 Oct 2026 02:42 AM IST
विज्ञापन
कैंटर की टक्कर से बाइक सवार कुचला, मौके पर मौत
- फोटो : Samvad
पिनाहट। पिढ़ौरा थाना क्षेत्र में स्याहीपुरा-पिढ़ौरा मार्ग पर बृहस्पतिवार शाम दावत में शामिल होने जा रहे बाइक सवार किसान को तेज रफ्तार कैंटर ने राैंद दिया। हादसे के बाद चालक कैंटर लेकर भाग निकला। हादसे की जानकारी से परिजन में चीख-पुकार मच गई।
हादसा करीब 5:30 बजे हुआ। बताया गया है कि पिढ़ौरा थाना क्षेत्र के गांव कौंध निवासी सेठ (46) पुत्र करन बाइक से बजरिया गांव में दावत में शामिल होने जा रहे थे। स्याहीपुरा-पिढ़ौरा मार्ग पर रामौतार के मकान के पास सामने से आ रहे तेज रफ्तार कैंटर ने उनकी बाइक को राैंद दिया। बाइक सवार सड़क पर गिरकर कैंटर के नीचे आ गए। उनकी मौके पर ही मौत हो गई। हादसे के बाद चालक कैंटर लेकर भाग गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार, सेठ पेशे से किसान थे। तीन भाइयों में सबसे बड़े थे। उनकी मौत की खबर से पत्नी चतुरा बेसुध हैं।
मृतक किसान के शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए बाह मोर्चरी भेजा है। कैंटर और चालक की तलाश की जा रही है। परिजन की तहरीर पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।-अनिल कुमार, एसीपी पिनाहट