{"_id":"638a40149df114094618e144","slug":"farmer-murdered-mainpuri-news-agr5555549188","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: किसान की हत्या कर शव को पुआल के नीचे छिपाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: किसान की हत्या कर शव को पुआल के नीचे छिपाया
विज्ञापन
मैनपुरी। थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव तिकोना में बृहस्पतिवार की रात खेत पर धान की रखवाली करने गए एक किसान की हत्या कर दी गई, शव के ऊपर पुआल डालकर छिपाने की कोशिश की गई। शुक्रवार की सुबह पुलिस मौके पर पहुंच गई, परिजन ने पीटने के बाद गला घोंट कर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।
कुर्रा क्षेत्र के गांव तिकोना निवासी दिव्यांग सतेंद्र सिंह (30) बीते दो दिन से खेत पर रखे धान की रखवाली के लिए शाम के समय जाता था, बृहस्पतिवार की शाम वह घर से खाना खाने के बाद खेत पर गया था। शुक्रवार की सुबह जब पिता जगदीश खेत पर पहुंचे और पुत्र को आवाज लगाई तो वहां कोई जवाब नहीं मिला। आसपास तलाश करने के बाद खेत में जाकर देखा तो वहां भी कुछ नजर नहीं आया, एक पुआल के ढेर के पास जाकर जब पुआल को हटाया तो उसके नीचे सतेंद्र का शव पड़ा हुआ था। चेहरे पर खून लगा था, वहीं गले पर भी निशान थे। लग रहा था कि सतेंद्र ने मौत से पहले काफी संघर्ष किया था।
थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई, पिता ने पीटने के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। परिजन ने बताया कि मृतक की किसी से कोई रंजिश नहीं थी, उसकी हत्या किसने और क्यों कि इसके बारे में अभी कुछ नहीं कह सकते। पुलिस ने एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक जयश्याम शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता लग सकेगा। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
पुलिस भी हत्या मान रही
पुलिस भी सतेंद्र सिंह की मौत को हत्या मान रही है। पुलिस के अनुसार रात को खेत पर कुछ अन्य लोग भी रुके थे। वहां पीने पिलाने का दौर भी चला। झगड़े के दौरान सतेंद्र के साथ यह घटना हुई। पुलिस जांच कर रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।