फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer murdered in Etah dead body found in this condition in field family members shivered

UP News: एटा में किसान की हत्या, खेत में इस हाल में मिली लाश...देखकर कांप गए घरवाले

Fri, 20 Sep 2024 08:03 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, एटा
संवाद न्यूज एजेंसी, एटा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 20 Sep 2024 08:03 PM IST
सार

उत्तर प्रदेश के एटा जिले में किसान की लाश खेत में नग्न अवस्था में मिली। घरवालों ने जब किसान की लाश को इस हाल में देखा तो पैरों तले जमीन खिसक गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 
 

विज्ञापन
Farmer murdered in Etah dead body found in this condition in field family members shivered
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

एटा के थाना मलावन के गांव अकबरपुर के समीप शुक्रवार की सुबह खेतों में एक किसान का शव नग्न अवस्था में पड़ा मिला। वह खेत पर जाने की कहकर घर से निकले थे। परिजन ने हत्या का आरोप लगाया है।
विज्ञापन


थाना मलावन के गांव बहादुरपुर निवासी अरजेश कुमार ने बताया कि पिता महेश चंद्र (52) उर्फ दरोगा बृहस्पतिवार की सुबह लगभग 10 बजे घर से खेत पर जाने की कहकर निकले थे। रात को नहीं लौटे तो चिंता हुई। खेत पर जाकर देखा वहां भी नहीं मिले, आसपास के क्षेत्र में ढूंढ़ा, वहां भी नहीं मिले। रिश्तेदारी व अन्य स्थानों पर भी तलाश करते रहे। शुक्रवार सुबह सूचना मिली कि गांव अकबरपुर के पास खेत में एक व्यक्ति का शव मिला है। हम लोग पहुंचे तो देखा कि पिता का शव था।
विज्ञापन


अरजेश ने बताया कि पिता की अज्ञात लोगों ने हत्या की है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद तहरीर देंगे। थाना प्रभारी नित्यानंद पांडेय ने बताया कि मृतक के शव को पोस्टमार्टम कराया गया है। किसी प्रकार की कोई तहरीर आती है तो रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन



 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed