फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer murdered in agra

खेत की रखवाली करने गए किसान की गोली मारकर हत्या, गांव में सनसनी

Mon, 14 Jan 2019 02:33 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 14 Jan 2019 02:33 PM IST
विज्ञापन
farmer murdered in agra
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : डेमो

आगरा के थाना सैंया क्षेत्र में रविवार की शाम आवारा पुशओं से फसल की रखवाली करने गए किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। गोली की आवाज सुनकर आसपास के खेतों में रहे लोग दौड़े। 

विज्ञापन


मौके पर खून से लथपथ शव देख सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। इसके बाद घटना की छानबीन में जुट गई। परिजनों ने किसी से भी रंजिश से भी इंकार किया। 
विज्ञापन


ग्राम अयेला निवासी सियाराम (61) पुत्र तोरन सिंह रविवार की शाम फसल की रखवाली के लिए गया था। रात करीब आठ बजे सियाराम के खेत में फायर की आवाज से सनसनी फैल गई।

विज्ञापन
विज्ञापन

हत्या से गांव में सनसनी

पास के खेत में उसका छोटा भाई श्रीकिशन भी फसलों की रखवाली कर रहा था। वह और अन्य खेतों के किसान भागकर मौके पर पहुंचे। खेत में सियाराम खून से लथपथ पड़ा था। उसके सिर में गोली लगी थी। 

यह देख सभी के होश उड़ गए। चीख-पुकार और फायर की आवाज पर ग्रामीणों की भीड़ भी जमा हो गई।  परिजन सियाराम को लेकर एसएन हॉस्पिटल भागे। यहां चिकित्सकों ने मृत बताया। देर रात तक पुलिस खेतों में कांबिंग करती रही। 

पुलिस गांव के लोगों से पूछताछ कर रही है। थाना प्रभारी ने बताया कि सियाराम के परिजनों से तहरीर देने के लिए कहा गया है। अगर तहरीर नहीं आती है तो पुलिस अपनी ओर से केस दर्ज करेगी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed