फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer murdered and dead body was hidden under the straw in Mainpuri

Mainpuri News: किसान की हत्या कर शव को पुआल के नीचे छिपाया, चेहरे पर लगा था खून

Fri, 02 Dec 2022 04:51 PM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 02 Dec 2022 04:51 PM IST
सार

गांव तिकोना में शुक्रवार की सुबह खेत में पुआल के नीचे युवा किसान का शव मिलने से सनसनी फैल गई। मृतक के पिता ने हत्या का आरोप लगाया है। किसान के चेहरे पर खून लगा था। 

विज्ञापन
farmer murdered and dead body was hidden under the straw in Mainpuri
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मैनपुरी के थाना कुर्रा क्षेत्र के गांव तिकोना में बृहस्पतिवार की रात खेत पर धान की रखवाली करने गए किसान की हत्या कर दी गई। शव के ऊपर पुआल डालकर छिपाने की कोशिश की गई। शुक्रवार की सुबह सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक के परिजनों ने पीटने के बाद गला घोंट कर हत्या का आरोप लगाया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया है।

विज्ञापन


कुर्रा क्षेत्र के गांव तिकोना निवासी दिव्यांग सतेंद्र सिंह (30) वर्ष बीते दो दिन से खेत पर रखे धान की रखवाली के लिए शाम के समय जाता था। बृहस्पतिवार की शाम वह घर से खाना खाने के बाद खेत पर गया था। शुक्रवार की सुबह जब पिता जगदीश खेत पर पहुंचे और पुत्र को आवाज लगाई तो कोई जबाव नहीं मिला। आसपास तलाश करने के बाद खेत में जाकर देखा तो वहां भी कुछ नजर नहीं आया।

विज्ञापन

चेहरे पर लगा था खून 

पुआल के ढेर के पास जाकर जब पुआल को हटाया तो उसके नीचे सतेंद्र का शव पड़ा हुआ था। चेहरे पर खून लगा हुआ था। गले पर भी निशान थे। लग रहा था कि सतेंद्र ने मौत से पहले काफी संघर्ष किया था। सूचना मिलने के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पिता ने पीटने के बाद गला दबाकर हत्या किए जाने का आरोप लगाया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

परिजनों ने बताया कि युवक की किसी से कोई रंजिश नहीं थी। उसकी हत्या किसने और क्यों की, इसके बारे में अभी कुछ नहीं बता सके। पुलिस ने एक संदिग्ध को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया है। प्रभारी निरीक्षक जयश्याम शुक्ला ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत का सही कारण पता लग सकेगा। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज कर आगे की कार्रवाई की जाएगी। 

शराब पीने के बाद झगड़े की आशंका 

पुलिस भी सतेंद्र सिंह की मौत का हत्या मान रही है। पुलिस के अनुसार रात को खेत पर कुछ अन्य लोग भी रुके हुए थे। वहां पीने पिलाने का दौर भी चला, इस दौरान हुए झगड़े के दौरान सतेंद्र के साथ यह घटना हुई। पुलिस जांच कर रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed