फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer murder over grain distribution case filed against three in Firozabad

Firozabad: अनाज बंटवारे को लेकर किसान की हत्या, तीन के खिलाफ दर्ज हुआ मुकदमा

Fri, 04 Nov 2022 02:23 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Fri, 04 Nov 2022 02:23 PM IST
सार

 एका थाना अध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि मामले में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर प्राप्त हो चुकी है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।

विज्ञापन
Farmer murder over grain distribution case filed against three in Firozabad
मृतक तस्लीम का फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना एका क्षेत्र के गांव रामपुर में अनाज बंटवारे को लेकर किसान की गोली मारकर हत्या कर दी गई। घटना के बाद मौके पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है। 

विज्ञापन


गांव रामपुर में बृहस्पतिवार की रात तस्लीम उर्फ चीटा पुत्र रियासत अली की गोली मारकर हत्या कर दी गई। बताया गया है कि तस्लीम ने गांव के ही रहने वाले जितेंद्र उर्फ मोरेंद्र पुत्र कोमल सिंह से बंटाई पर खेत लिया था। तस्लीम के साथ इस बंटाई की खेती में रामवीर पुत्र कोकाराम और फूल सिंह पुत्र चंपाराम भी शामिल थे। 
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की रात धान की फसल की कटाई होकर आई थी। उससे पहले की गई लहसुन की फसल खेत मालिक मोरेन्द्र के घर पर रखी थी। खेत की बुवाई करने के लिए आई डीएपी खाद भी मोरेन्द्र के घर पर ही थी। शाम लगभग 7:00 बजे तस्लीम खेत मालिक मोरेन्द्र के घर फसल की हिस्सेदारी एवं बुवाई के लिए लहसुन और खाद मांगने गया था। वहीं इसका विवाद हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोप है कि मोरेन्द्र ने अपने घर पर ही तस्लीम की मारपीट कर दी। कुछ देर बाद किसी ने फिर तस्लीम को फोन किया और ट्यूबवेल की चाबी मंगाई। मृतक की पत्नी ने बताया कि चाबी लेकर उसके पति घर से निकल गए। इसके बाद मोरेन्द्र ने फूल सिंह और रामवीर के साथ मिलकर तस्लीम की गोली मारकर हत्या कर दी। 


मामले की जानकारी होते ही फिरोजाबाद वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी के साथ एसपी ग्रामीण रणविजय सिंह, क्षेत्राधिकारी जसराना देवेंद्र सिंह घटनास्थल पर पहुंच गए।  एका थाना अध्यक्ष संजीव कुमार दुबे ने बताया कि मामले में तीन लोगों के खिलाफ तहरीर प्राप्त हो चुकी है। जल्द ही मामले का पटाक्षेप किया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed