{"_id":"5dd970fb8ebc3e54e80928b7","slug":"farmer-mainpuri-news-agr4167069188","type":"story","status":"publish","title_hn":"कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कर्ज में डूबे किसान ने फांसी लगाकर दी जान
विज्ञापन
23एमएनपी-16-मृतक धर्मेंद्र का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
घिरोर/कोसमा। थाना क्षेत्र के गांव गड़रा में पत्नी से झगड़कर घर से निकले युवक ने खेत पर फांसी लगा कर जान दे दी। शनिवार सुबह ग्रामीणों ने देखा तो मामले की जानकारी परिजनों को दी। परिजनों ने बताया कि वह कर्ज से परेशान था।
परिजनों ने बताया कि गड़रा निवासी धर्मेंद्र कुमार उर्फ बबलू(34) खेतीबाड़ी करता है। खेती में हुए नुकसान के कारण उस पर करीब चार लाख रुपये का कर्ज था। इसी से कारण वह शराब भी पीने लगा था। शुक्रवार रात को किसी बात को लेकर उसका पत्नी विवाद हो गया। इसके बाद नशे की हालत में वह घर से निकल गया।
शनिवार सुबह करीब सात बजे ग्रामीणों ने उसका शव घर से करीब दो सौ मीटर दूर बबूल के पेड़ पर बेल्ट के सहारे लटका देखा तो परिजनों को जानकारी दी। करीब 11 बजे जब पुलिस को सूचना मिली तो मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। प्रभारी निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्रा ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
साहूकार करने लगे थे तगादा
धर्मेंद्र के दादा ने बताया कि उनके नाती ने कर्ज चुकान के तमाम प्रयास किए। दिन रात मेहनत की लेकिन नतीजा कुछ भी नहीं निकला। कर्ज के कारण साहूकार घर आकर तगादा करने लगे थे। इससे वह ज्यादा परेशान रहने लगा था।