फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer leaders created a ruckus for not meeting the Managing Director of DVVNL regarding power crisis

आगरा:  बिजली संकट को लेकर डीवीवीएनएल पहुंचे किसान नेताओं से पहले तो नहीं मिले प्रबंध निदेशक, हंगामा शुरू होते ही लिया ज्ञापन   

Mon, 18 Apr 2022 11:16 PM IST
धीरेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Mon, 18 Apr 2022 11:16 PM IST
सार

भारतीय किसान यूनियन के नेता दस सूत्रीय ज्ञापन देने दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम कार्यालय पहुंचे थे। यहां पर पहले वाहन खड़े करने को लेकर गार्डों से विवाद हुआ और फिर निदेशक के न मिलने पर किसान नेता भड़क गए।

विज्ञापन
Farmer leaders created a ruckus for not meeting the Managing Director of DVVNL regarding power crisis
डीवीवीएनएल आगरा - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली संकट समेत 10 सूत्रीय मांगों के लिए दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम कार्यालय पहुंचे किसानों से प्रबंध निदेशक मिलने नहीं आए। इस पर किसान भड़क गए और नारेबाजी की। सुरक्षा गार्ड के रोकने पर किसानों की उससे बहस हो गई। हंगामा करते हुए किसान धरने पर बैठ गए। पुलिस ने किसानों को शांत कराया। तब प्रबंध निदेशक आए और वार्ता कर ज्ञापन लिया। 

विज्ञापन


भारतीय किसान यूनियन के राजवीर लवानियां ने बताया कि मंडल अध्यक्ष गजेंद्र सिंह परिहार, राष्ट्रीय महासचिव राजपाल शर्मा और प्रदेश उपाध्यक्ष बुद्धा सिंह के साथ करीब एक बजे किसानों के साथ ज्ञापन देने कार्यालय पहुंचे थे। पार्किंग में सुरक्षा गार्ड ने वाहन खड़ा करने नहीं दिया। बहस करने पर वे लोग वाहन वहीं खड़े कर अंदर चले गए। अंदर गए तो गार्ड ने कहा कि प्रबंध निदेशक अमित किशोर वीडियो कांफ्रेंस में व्यस्त हैं। काफी देर इंतजार करने पर भी प्रबंध निदेशक नहीं आए, इस पर किसानों ने नारेबाजी शुरू कर दी।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि गार्ड अभद्रता करने लगे, इस पर हंगामा करते हुए किसान धरने पर बैठ गए। पता चलने पर पुलिस आई और किसानों को शांत कराया। किसान बोले, जब तक प्रबंध निदेशक ज्ञापन नहीं लेंगे, धरना जारी रहेगा। इस पर पुलिस ने प्रबंध निदेशक से बात की और वे बाहर आए। किसानों को समझाते हुए अंदर ले गए। ज्ञापन लेकर समस्या के समाधान की बात कही। घंटे भर प्रदर्शन हुआ। प्रदर्शन में रनवीर सिंह चाहर, सुखपाल सिंह, धर्मवीर सिंह, जगदीश परिहार, किशनवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन

ये हैं मुख्य मांगें: गांव में कम से कम 10 घंटे बिजली दी जाए, गर्मी में लोड के कारण ट्रांसफार्मर खराब हो रहे हैं, इनकी क्षमता बढ़ाई जाए। निजी नलकूपों की लाइनों की मरम्मत हो, ठेकेदार घटिया कार्य कर रहे हैं, इसकी निगरानी कर जांच कराई जाए। प्राथमिक विद्यालय और खेतों के ऊपर से गुजरी जर्जर लाइनें ठीक कराएं। किसानों पर कैपेसिटर चार्ज का समाधान विभागीय स्तर पर किया जाए। परिवर्तकों की क्षमता वृद्धि भी की जाए।

 

ये कहा प्रबंध निदेशक ने  

दक्षिणांचल विद्युत वितरण निगम लिमिटेड के प्रबंध निदेशक अमित किशोर ने बताया कि किसान यूनियन का प्रतिनिधमंडल मिला था। ट्यूबवेल पर जर्जर तार व कम वोल्टेज आदि समस्या बताई है। समाधान कराया जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed