फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer Killed In Love Affair Firozabad Police Bust Case

फिरोजाबाद: प्रेम संबंधों में बाधक बनने पर किसान की हत्या, आरोपियों के पकड़ने पर हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Mon, 07 Jun 2021 12:37 AM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: Abhishek Saxena Updated Mon, 07 Jun 2021 12:37 AM IST
सार

विगत 12 अप्रैल को खेत पर सोते समय चाकू गोदकर की गई थी किसान की हत्या, पुलिस ने युवक और उसके साथी को गिरफ्तार कर जेल भेजा, निशानदेही पर आलाकत्ल भी बरामद किया।

विज्ञापन
Farmer Killed In Love Affair Firozabad Police Bust Case
किसान हत्याकांड में पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद पुलिस ने जसराना थाना क्षेत्र में हुए हत्याकांड का खुलासा कर दिया है। खेत पर पानी लगाने गए किसान यादराम सिंह की हत्या में पुलिस ने दो आरोपियों संजू निवासी खड़ीत थाना जसराना, और सौरभ निवासी धातरी थाना सिरसागंज को खड़ीत नहर राजकुमार के बाड़े के पास से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों की निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त सामान बरामद कर आरोपियों को न्यायालय में पेश किया, जहां से दोनों को जेल भेज दिया गया। प्रेम संबंध में बाधक बनने एवं राजनीतिक रंजिश में हत्या किए जाने की बात सामने आई है। 

विज्ञापन


क्षेत्राधिकारी जसराना कमलेश कुमार ने बताया यादराम के परिवार से संजू राजनीतिक रंजिश मानता था। वहीं सौरभ यादराम की बेटी से जबरन संबंध रखना चाहता था। इसका यादराम की पुत्री के साथ परिवार के लोग भी विरोध करते थे। यादराम ने अपनी पुत्री का विवाह भी तय कर दिया।
विज्ञापन


गौरतलब है कि थाना जसराना के गांव खडीत निवासी यादाराम सिंह (59) पुत्र जाहर सिंह रविवार शाम अपने खेत में पानी लगाने गए थे। पानी लगाने के बाद खेत किनारे खड़े नीम के पेड़ के नीचे चारपाई पर सो गए। सुबह खेतों की तरफ गए लोगों ने उनका रक्तरंजित शव चारपाई पर पड़ा देखा। किसान की हत्या की जानकारी होने पर ग्रामीणों की भीड़ जुट गई और पुलिस ने इस मामले की बारीकी से छानबीन की। 
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिस पूछताछ में पता लगा कि यादराम की पुत्री का विवाह तय होने के बाद सौरभ यादराम को जान से मारने की धमकी दे रहा था। बाद में सौरभ और संजू ने दोनों ने हाथ मिला लिया और विगत 12 अप्रैल को दोनों ने मिलकर यादराम की हत्या कर दी थी। मामले में यादराम के भतीजे रामनिवास ने अज्ञात में मामला दर्ज कराया था। हत्या के बाद से ही दोनों फरार चल रहे थे। पुलिस ने आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल भेज दिया। 



ये भी पढ़ें: फिरोजाबाद: धारदार हथियार से किसान की हत्या, खेत में चारपाई पर मिला खून से लथपथ शव

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed