{"_id":"5e987d908ebc3e768812ebf7","slug":"farmer-kasganj-news-agr4381563102","type":"story","status":"publish","title_hn":"600 किसानों के ही हुए हैं पंजीयन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
600 किसानों के ही हुए हैं पंजीयन
विज्ञापन
कासगंज। गेहूं की खरीद के लिए क्रय केंद्र तो खुल गए हैं लेकिन किसानों की समस्या कम नहंीं हुई है। बाजार बंद होने के कारण उनके पंजीयन ही नहीं हो पा रहे हैं। फोटो स्टेट आदि की दुकानें भी बंद है।
जिले में 99867 हेक्टेअर में गेहूं की फसल की बुआई की गई है। रवी की फसल उत्पादन करने वाले किसानों को इस बार तमाम समस्याएं झेलनी पड़ रही हैं। बारिश व ओलावृष्टि ने फसल को प्रभावित कर दिया। इसक कारण उत्पादन घट गया। लॉकडाउन ने किसानों की सिरदर्दी और बढ़ा दी है। फसल की कटाई समय से शुरू नहीं हो सकी। जैसे तैसे कटाई शुरू की तो अब बिक्री की समस्या सामने आ रही है।
सरकारी खरीद केंद्र खुल चुके हैं, लेकिन किसानों के सामने पंजीयन कराने में समस्या आ रही है। क्योंकि जनसेवा केंद्र बंद हैं। मोबाइल से पंजीयन करना भी आसान काम नहीं हैं। इसमें छ शर्तें दी गई हैं। इसके साथ ही पंजीयन के लिए किसान को खतौनी, आधार कार्ड, बैंक पासबुक की फोटो कांपी लगाना अनिवार्य है। अब तक महज 600 किसान ही पंजीयन करवा पाए हैं। इसके अलावा गल्ला मंडी भी बंद हैं। ऐसे में वहां भी गेहूं नहीं बेचा जा सकता है।
विज्ञापन
किसान को गेहूं की बिक्री के लिए पंजीकरण की समस्या नहीं होने दी जाएगी। विभाग ने अपने सात केंद्रों पर पंजीकरण की व्यस्था कर रखी है। इसके अलावा किसान मौके पर ही पंजीकरण करा सकता है-विजय कुमार शुक्ला, डीआरएमओ