फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer

बैंक से लौटाए किसानों ने लेखपाल को घेरा

Wed, 06 Jan 2016 02:05 AM IST
ब्यूरो अमर उजाला आगरा
ब्यूरो अमर उजाला आगरा Updated Wed, 06 Jan 2016 02:05 AM IST
विज्ञापन
farmer
 किसानों को सूखा राहत के चेक उनकी डेट निकलने के बाद दिए जा रहे हैं। मंगलवार को घंटों लाइन में लगे रहने के बाद किसानों को बैंक से लौटाया गया तो उन्होंने ब्लाक मुख्यालय पहुंचकर लेखपालों को घेर लिया। 750 रुपये के चेक के लिए दर-दर भटक रहे किसानों ने बैंक से लेकर ब्लाक तक विरोध प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

सूखा राहत के चेक किसानों को उनकी भुगतान की समय अवधि निकलने के बाद लेखपाल दे रहे हैं। बाह की एसबीआई शाखा के चक्कर काट रहे किसान मंगलवार को भी बिना भुगतान लिए लौटने को मजबूर हो गये। लंबी लाइन लगी होने और बैंक में एक ही काउंटर होने के कारण रोजाना इसी तरह लौटने वाले किसान भड़क गए। बैंक से ब्लाक मुख्यालय पर पहुंचे किसानों ने लेखपालों को घेर कर उनके रवैये को लेकर विरोध प्रदर्शन किया। किसानों ने दोषी लेखपालों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग डीएम को शिकायती पत्र भेजकर की है। वचन सिंह, पूरन सिंह, जगदीश, रामसरन, विवेक सिंह, भगत सिंह, सुरेश सिंह, रामरूप, चोब सिंह, तारा सिंह, सोहन सिंह आदि ने बताया कि रोजाना उनको लौटाया जा रहा है। बैंक और लेखपालों के रवैये में बदलाव न होने पर उन्होंने आंदोलनात्मक कदम उठाने की धमकी दी है।
विज्ञापन

--------
मौसम बन रहा किसानों का दुश्मन
फतेहपुर सीकरी। जनवरी माह में भी बना अधिक तापमान किसानों के लिए मुसीबत बन रहा है। इसका फसलों पर विपरीत असर दिख रहा है। अगर तापमान की ऐसी है स्थिति रही तो गेहूं का उत्पादन खासा प्रभावित होगा। यह सोचकर किसान खासे परेशान हैं। किसान फूलसिंह राना, सुरेन्द्र भगौर, चंदनसिंह, राजवीर सिंह, अजब पहलवान, वासुदेव शर्मा आदि ने बताया कि मौसम के बढ़े तापमान के चलते खेतों में नमी खत्म हो रही है। साथ ही फसलों के लिए अनुकूल तापमान हीं मिल पा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
कीटनाशक छिड़ककर जला दी गेहूं की फसल
मिढ़ाकुर। कागारौल के गांव घड़ी कालिया बेरी चाहर निवासी गुरु वचन सिंह के ढाई बीघा खेत में खड़ी गेहूं की फसल में 16 दिसंबर की शाम लगभग आठ बजे गांव के ही कुछ लोगों ने जहरीली दवा छिड़क दी। इस दौरान ग्रामीणों ने एक आरोपी को मौके से पकड़ लिया था। बाद में उसे समझौते के बाद छोड़ दिया गया था। आरोप है कि उन्हीं लोगों ने 24 दिसंबर की रात को भी जहरीली दवा छिड़क दी। इससे फसल पूरी तरह झुलसकर नष्ट हो गई। आरोपी अब गुरु वचन सिंह को जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। उनके पुत्र जितेंद्र ने थाना कागारौल में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed