{"_id":"629e02a1bee8972ecc7640df","slug":"farmer-guarding-the-field-murder-in-mathura","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mathura: खेत की रखवाली कर रहे किसान की गमछे से गला घोंटकर हत्या, इस हालत में मिली लाश ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mathura: खेत की रखवाली कर रहे किसान की गमछे से गला घोंटकर हत्या, इस हालत में मिली लाश
Mon, 06 Jun 2022 07:05 PM IST
धीरेन्द्र सिंह
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
संवाद न्यूज एजेंसी, मथुरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Mon, 06 Jun 2022 07:05 PM IST
सार
खेत की रखवाली करने गए किसान की किसी ने बेरहमी से हत्या कर दी। घटना की जानकारी सोमवार सुबह हो सकी, जब ग्रामीण खेतों की ओर से गुजर रहे थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
- फोटो : Social Media
विस्तार
मथुरा में शेरगढ़ के गांव अगरयाला में फसल की रखवाली के लिए खेत पर सो रहे किसान की गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। सुबह खेत पर आए ग्रामीणों ने चारपाई पर किसान को मृत देखा तो दंग रह गए। सूचना पर पहुंची शेरगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लिया। पुलिस का कहना है कि रंजिश में किसान की हत्या की गई है।
विज्ञापन
थाना शेरगढ़ के गांव अगरयाला निवासी चरण सिंह चन्ने पुत्र रामचंद राजपूत खेत पर रखवाली के लिए रविवार की रात 8 बजे गया था। चारपाई पर सो रहे किसान की उसी के गमछे से गला घोंटकर हत्या कर दी गई। चारपाई पर मृत मिले किसान को देखकर ग्रामीणों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। शेरगढ़ पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जानकारी जुटाई। परिजनों का कहना है पिछले 10 साल से लगातार वह खेत की रखवाली के लिए जाते थे। उनकी किसी से कोई रंजिश नहीं है।
विज्ञापन
एसपी ग्रामीण श्रीशचंद ने बताया कि प्रथम दृष्टया मामला रंजिश का प्रतीत हो रहा है। साल 2015 में मारपीट का मामला हुआ था। इसी विवाद के चलते किसान की गमछे से गला घोंटकर हत्या की गई है। फिलहाल कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने के बाद मुकदमा दर्ज करके आरोपियों को सलाखों के पीछे पहुंचाया जाएगा।
विज्ञापन
वहीं शेरगढ़ पुलिस की एक बार फिर लापरवाही उजागर हुई है। सूचना के काफी देर बाद पुलिस मौके पर पहुंची। इसके चलते ग्रामीणों में आक्रोश है।