फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer found dead in a maize field, death suspected to be due to electric shock

Agra News: मक्का के खेत में मृत मिला किसान, करंट से मौत की आशंका

Wed, 21 May 2025 11:24 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 21 May 2025 11:24 PM IST
विज्ञापन
Farmer found dead in a maize field, death suspected to be due to electric shock
बेवर। थाना क्षेत्र के गांव अठलकड़ा में बुधवार देर शाम मक्के की फसल में पानी लगाने खेत पर गए किसान का शव पड़ा मिला। आशंका जताई जा रही ह कि किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है।
विज्ञापन


अठलकड़ा निवासी सुभाष चंद्र (50) बुधवार शाम मक्के की फसल में पानी लगाने गए थे। देर शाम तक जब वे घर नहीं लौटे, तो परिजनों को चिंता हुई। खेत पर जाकर देखा तो सुभाष चंद्र मृत अवस्था में पाए गए। आशंका जताई जा रही है कि पानी लगाते समय वे किसी तरह बिजली के तार की चपेट में आ गए। किसान की मौत की खबर पर पुलिस भी पहुंच गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। इधर, मृतक के परिजन में चीख-पुकार मच गई। सुभाष चंद्र के चार बच्चे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed