फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer digged road

Agra News: किसान ने खोदी उप मंडी की सड़क

Sat, 24 Dec 2022 06:00 AM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 24 Dec 2022 06:00 AM IST
विज्ञापन
farmer digged road
23एमएनपी-41-कुसमरा में सड़क की खोदाई कराता किसान - फोटो : MAINPURI
मैनपुरी/कुमसरा। न्यायालय के आदेश के बाद रामनगर रोड स्थित उप मंडी कुसमरा के लिए जाने वाली सड़क को शुक्रवार को खेत मालिक ने जेसीबी से खोद दिया। सड़क पर गहरी खाई हो जाने से अब उप मंडी तक जाने में आढ़ती सहित किसानों को परेशानी का सामना करना पड़ेगा। जानकारी होने पर मौके पर पहुंचे प्रभारी मंडी सचिव ने समस्या का समाधान कराने के लिए तीन दिन का समय मांगा है। प्रभारी मंडी सचिव ने मामले की जानकारी मंडी समिति के उच्चाधिकारियों को दे दी है। किसानों की सुविधा के लिए वर्ष 1984 में रामनगर रोड पर उपमंडी का निर्माण किया गया था। रामनगर रोड से मंडी तक जाने के लिए मंडी समिति ने सड़क बनाई थी। कुसमरा निवासी हरिदत्त ने अपने खेत से होकर बनाई गई सड़क का विरोध किया, लेकिन मंडी समिति ने सड़क बनवा दी। हरिदत्त ने सिविल जज के न्यायालय में मुकदमा दायर किया। तत्कालीन सिविल जज अवर वर्ग अपर्णा देव ने वर्ष 2015 में हरिदत्त के पक्ष में आदेश सुनाकर जमीन पर हरिदत्त का कब्जा कराने को कहा।
विज्ञापन

सिविल जज के आदेश के खिलाफ मंडी समिति ने जिला जज के न्यायालय में अपील की। अपील की सुनवाई स्पेशल जज डकैती पूनम राजपूत के न्यायालय में हुई। अपील की सुनवाई करने के बाद स्पेशल जज ने 19 दिसंबर को मंडी समिति की अपील खारिज कर दी। न्यायालय का आदेश होने के बाद शुक्रवार को हरिदत्त जेसीबी लेकर खेत पर पहुंचे। जेसीबी से सड़क को खोदकर गहरा गड्ढा कर दिया, जिससे अब मंडी तक वाहनों का पहुंचना संभव नहीं है। सड़क खोदे जाने से आढ़ती और किसान भी मंडी तक नहीं पहुंच सकेंगे। मंडी में अनाज की खरीद फरोख्त भी प्रभावित होगी।
विज्ञापन

मंडी की सड़क खोदे जाने से व्यापार प्रभावित होगा। मंडी तक किसान अपनी फसल को नहीं पहुंचा सकेंगे। व्यापार प्रभावित होने की समस्या का समाधान किया जाना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रवेश शुक्ला, गल्ला व्यापारी
मंडी में 50 से अधिक दुकानें हैं। रोजाना सैकड़ों किसान अपनी फसल बेचने के लिए मंडी आते हैं। मंडी तक जाने के लिए सडक नहीं होने से किसान मंडी तक नहीं पहुंच सकेंगे।
मनीष प्रकाश, गल्ला व्यापारी
मंडी जाने वाली सड़क खोदे जाने से सबसे ज्यादा परेशानी किसानों को होगी। मंडी में फसल नहीं बेच पाने पर किसानों को अब खुले बाजार में ही अपनी फसल बेचनी पड़ेगी।
राजवीर सिंह, किसान
किसानों को हर तरह से परेशानी का सामना करना पड़ता है। अब किसान कुमसरा उपमंडी में अपनी फसल बेचने के लिए नहीं पहुंच पाएंगे। इससे किसानों को परेशानी ही होगी।
कुलदीप कुमार, किसान
मंडी तक जाने वाली सड़क एक किसान द्वारा खोदे जाने वाली सड़क की सूचना मिली थी। किसान से बात की गई है। किसान से समस्या का समाधान कराने के लिए समय मांगा गया है।

गौरव कुमार, प्रभारी मंडी सचिव
वर्जन
कुसमरा में मंडी जाने वाली सड़क खोदे जाने की सूचना मिली है। पूरे मामले के संबंध में मंडी सचिव से जानकारी मांगी गई है। जानकारी लेने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
आरएन वर्मा, एसडीएम किशनी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed