फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer dies in bee attack

दर्दनाक मौत: खेत में पानी देने गए किसान पर मधुमक्खियों का हमला, जिस तरह गई जान; कांप गए घरवाले

Sat, 22 Nov 2025 09:58 AM IST
आगरा ब्यूरो अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा Published by: आगरा ब्यूरो Updated Sat, 22 Nov 2025 09:58 AM IST
सार

खेत में पानी लगाने गए किसान पर  मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। मधुमक्खियों के हमले से किसान की हालत बिगड़ गई। उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। 
 

विज्ञापन
Farmer dies in bee attack
death demo - फोटो : iStock

विस्तार

आगरा के किरावली के गांव गोपऊ में शुक्रवार सुबह 11 बजे आलू के खेत में पानी लगाने गए किसान लक्ष्मी नारायण (60) पर मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इससे वह खेत में ही अचेत होकर गिर पड़े। परिजन उन्हें अस्पताल ले गए, जहां चिकित्सकों ने लक्ष्मी नारायण को मृत घोषित कर दिया। मृतक के बेटे शैलेन्द्र ने थाने पर तहरीर दी है।
विज्ञापन


थाना प्रभारी किरावली नीरज कुमार ने बताया कि मृतक के बेटे की तहरीर पर पंचनामा भरकर मृतक का पोस्टमार्टम कराया है। किसान की मौत पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक के दो बेटे शैलेंद्र और गजेंद्र हैं, जबकि एक बेटी है रीना है, जिसकी शादी हो चुकी है। मृतक की पत्नी गुड्डी देवी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed