{"_id":"612927898ebc3e79d977620b","slug":"farmer-dies-due-to-snake-bite-mainpuri-news-agr5052419164","type":"story","status":"publish","title_hn":"सांप के काटने से हुई किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सांप के काटने से हुई किसान की मौत
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बेवर। गांव धुबिया चंदीपुर में बृहस्पतिवार की रात किसान को सांप ने डस लिया। झाड़ फूंक से फायदा न होने के बाद जिला अस्पताल लेकर आए। वहां चिकित्सकों द्वारा मृत घोषित कर दिया। मृतक के परिजनों ने कुछ लोगों पर जबरिया घर से ले जाने के आरोप लगाए हैं। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना क्षेत्र के गांव धुबिया चंदीपुर निवासी विमलेश कुमार (40) बृहस्पतिवार की देर शाम गांव धीरपुर के पास बैठा हुआ था। तभी गांव निवासी एक महिला सीमा के घर में सांप निकल आया। शोर शराबा सुनकर ग्रामीणों ने सांप को ईंट पत्थर मार कर अधमरा कर दिया। ग्रामीणों के अनुसार सांप को मरा समझ कर विमलेश ने उठा कर गले में लटका लिया और इधर-उधर घूमने लगा। तभी अधमरे सांप ने उसे काट लिया।
विमलेश की हालत बिगड़ने के बाद उसे दुर्जनपुर बायगीर के पास झाड़ फूंक को ले जाया गया। लेकिन वहां कोई फायदा न मिलने पर परिजन जिला अस्पताल ले गए। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। जानकारी होने के बाद पहुंचे परिजनों ने गांव के कुछ लोगों पर घर से जबरिया ले जाने का आरोप लगाया। इसके बाद थाना पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।