फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer dies due to collision with pickup

Agra News: पिकअप की टक्कर से किसान की मौत

Fri, 24 Nov 2023 05:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Fri, 24 Nov 2023 05:29 PM IST
विज्ञापन
Farmer dies due to collision with pickup
पिकअप की टक्कर से किसान की मौत
विज्ञापन

जुगाड़ वाहन से बीज और गेहूं ले जा रहे थे, एलाऊ क्षेत्र में हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी

मैनपुरी। थाना एलाऊ क्षेत्र में गांव किशोरपुर के पास बृहस्पतिवार की रात जुगाड़ वाहन से बीज और गेहूं लेकर जा रहे किसान को पिकअप ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। वहां से आगरा ले जाते समय दम तोड़ दिया। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।

एलाऊ थाना क्षेत्र के गांव भांवत निवासी किसान शिवओम (35) बृहस्पतिवार को खाद बीज लेने के लिए शहर आए थे। रात के समय वह बाइक से बनी जुगाड़ पर बीज और गेहूं लेकर वापस घर लौट रहे थे। जुगाड़ वाहन जब एलाऊ क्षेत्र में गांव किशोरपुर के पास पहुंचा। तभी पीछे से आ रही पिकअप ने टक्कर मार दी। हादसे में शिवओम गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। पुलिस ने घायल को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। वहां से आगरा रेफर कर दिया गया। परिजन आगरा ले जा रहे थे। तभी रास्ते में किसान ने दम तोड़ दिया। परिजन शव को लेकर वापस आ गए। शुक्रवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। हादसे के बाद मृतक के घर में कोहराम मचा हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed