फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer died in bull attacked in agra

आगरा: फसल की रखवाली कर रहे किसान पर सांड़ ने किया हमला, मौके पर मौत, परिवार में मचा कोहराम

Wed, 11 May 2022 12:19 AM IST
मुकेश कुमार संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Wed, 11 May 2022 12:19 AM IST
सार

किसानों के लिए छुट्टा गोवंश खतरे का सबब बने हुए हैं। मंगलवार को डौकी क्षेत्र में सांड़ ने हमलाकर एक किसान की जान ले ली। किसान खेत पर फसल की रखवाली कर रहा था, तभी यह घटना हुई।  

विज्ञापन
farmer died in bull attacked in agra
सांड़ के हमले में किसान की मौत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के थाना डौकी क्षेत्र के गांव सेवला गोरवा में मंगलवार शाम को खेत की रखवाली करते समय किसान पर सांड़ ने हमला कर दिया। जिससे किसान की मौत हो गई। घटना की जानकारी पर बड़ी संख्या में ग्रामीण मौके पर जुट गए। सांड़ जंगल में भाग गया। सूचना के बाद पुलिस भी मौके पर पहुंची। वहीं किसान की मौत से परिवार में चीत्कार मच गया। 

विज्ञापन


गांव सेवला गोरवा निवासी जितेंद्र बघेल (उम्र 37 वर्ष) मंगलवार को अपने खेत पर खरबूजे की फसल की रखवाली कर रहा था। शाम करीब 7:30 बजे खेत में सांड़ घुस आया। जितेंद्र ने सांड़ को भागने का प्रयास किया, लेकिन सांड़ ने उस पर हमला कर दिया। सांड़ ने किसान को सींगों में फंसा कर कई बार जमीन पर पटका, जिससे मौके पर ही किसान की मौत हो गई।
विज्ञापन


जानकारी पर आसपास के खेतों में रखवाली करने वाले किसान मौके पर पहुंचे। ग्रामीणों में आक्रोश था कि यह सांड़ पिछले कई दिनों से लोगों पर हमलावर हो रहा है। सूचना पर एसओ डौकी बहादुर सिंह भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने ग्रामीणों को समझा-बुझाकर शांत किया। किसान की मौत से तीन बच्चों के सिर से पिता का साया उठ गया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed