{"_id":"62b978f1e7bcea29a427ec76","slug":"farmer-died-due-to-electrocution-after-electricity-wire-fell-in-mainpuri","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mainpuri News: खेत में पानी लगाने गए किसान पर गिरा बिजली का तार, करंट लगने से हुई मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mainpuri News: खेत में पानी लगाने गए किसान पर गिरा बिजली का तार, करंट लगने से हुई मौत
Mon, 27 Jun 2022 03:01 PM IST
मुकेश कुमार
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
संवाद न्यूज एजेंसी, मैनपुरी
Published by: मुकेश कुमार
Updated Mon, 27 Jun 2022 03:01 PM IST
सार
मैनपुरी के गांव नगला बहोरी निवासी किसान की करंट लगने से मौत हो गई। वह रविवार रात को सिंचाई करने खेत पर गया था।
विज्ञापन
मृतक किसान का फाइल फोटो
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
मैनपुरी के बेवर थाना क्षेत्र में खेत पर पानी लगाने गए गांव नगला बहोरी निवासी किसान की करंट की चपेट में आने से मौत हो गई। हादसा रविवार की रात करीब नौ बजे हुआ। मृतक के भतीजे गोविंद की सूचना पर पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।
विज्ञापन
गांव नगला बहोरी निवासी किसान हरिभान सिंह (59 वर्ष) रविवार की रात नौ बजे घर से अपने मक्का के खेत में पानी लगाने की बात कहकर गए थे। जब देर रात तक वह वापस नहीं लौटे तो परिजन खेत की तरफ गए। जहां हरिभान सिंह खेत में पड़े मिले, ऊपर विद्युत तार पड़ा था।
विज्ञापन
जब तार को हटाकर उन्हें देखा गया तो वह मृत हालात में पड़े थे। सोमवार की सुबह मृतक के भतीजे गोविंद ने थाने में मामले की सूचना दी। पुलिस द्वारा किसान के शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इधर, किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया।
विज्ञापन