{"_id":"670bee93319d05ed6e0b3ef8","slug":"farmer-died-after-drowning-in-parvati-river-in-agra-drowned-after-going-into-deep-waters-2024-10-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: पार्वती नदी में डूबने से किसान की मौत, खेत से लौटते समय गहराई में जाने से डूब गया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: पार्वती नदी में डूबने से किसान की मौत, खेत से लौटते समय गहराई में जाने से डूब गया
Sun, 13 Oct 2024 09:30 PM IST
भूपेन्द्र सिंह
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला नेटवर्क, आगरा
Published by: भूपेन्द्र सिंह
Updated Sun, 13 Oct 2024 09:30 PM IST
सार
ताजनगरी पार्वती नदी में डूबने से किसान की मौत हो गई। खेत से लौटते समय गहराई में जाने से वह डूब गया।
विज्ञापन
पार्वती नदी (फाइल)
- फोटो : संवाद
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
उत्तर प्रदेश के आगरा में रविवार को खेत से लौटते समय पार्वती नदी में डूबने से किसान की मौत हो गई। हादसे के समय वह नदी पार कर रहा था। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घटना की जानकारी ली। पुलिस ने गोताखोरों की मदद से करीब एक घंटे बाद नदी से किसान का शव बरामद किया।
विज्ञापन
मामला सैंया थाना क्षेत्र के कोली का अड्डा भेंसोन गांव का है। गांव निवासी सुरेश (45) के खेत दनकशा गांव में नदी किनारे हैं। रविवार को वह खेत में बाजरा की फसल निकालने गया था। दोपहर करीब एक बजे सुरेश घर लौटने के लिए पार्वती नदी पार कर रहा था। इसी दौरान वह गहरे पानी में चले जाने से डूब गया। नदी किनारे खेल रहे बच्चों ने उन्हें डूबते देखा तो शोर मचाया।
विज्ञापन
इससे आसपास के खेतों में रहे लोग और ग्रामीण जुट गए। पुलिस ने गोताखोरों को बुलाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद गोताखोर सुरेश का शव निकाल सके। थाना प्रभारी ने बताया कि नदी पार करते समय किसान की डूबने से मौत हुई है। ग्रामीणों ने बताया कि सुरेश के चार भाई प्रेम सिंह, अशोक, जोगेंद्र और भंवर सिंह हैं। मृतक की पत्नी का करीब 10 वर्ष पूर्व निधन हो गया था। उसे दो पुत्र व एक पुत्री हैं।
विज्ञापन