Agra: किसान का 24 दिन बाद भी नहीं लगा सुराग, बच्चा उठाने वाली महिला व युवक की भी नहीं हुई पहचान, दोनों मामलों में पुलिस खाली हाथ
जिले में दो घटनाओं में पुलिस खाली हाथ है। झरना नाला के पास स्थित खेत से किसान का अपहरण किया गया। 24 दिन बाद भी पुलिस के हाथ इस मामले में कोई सुराग नहीं लगा है। वहीं दूसरी घटना में मथुरा की तरफ गए बच्चा उठाने वाली महिला व युवक की भी पहचान अब तक नहीं हो सकी है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा में थाना एत्माद्दौला के शाहदरा निवासी पप्पू उर्फ बलवीर (37) 15 मई की रात को झरना नाला के पास स्थित अपने खेत से लापता हो गए थे। 24 दिन बाद भी उनका सुराग नहीं लग सका है। इस मामले में अपहरण का मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। पुलिस का कहना है कि पप्पू का मोबाइल नंबर बंद है। सीसीटीवी कैमरे खंगाले गए, लेकिन कोई जानकारी नहीं लग सकी है।
झरना नाले के पास लावारिस मिली थी बाइक
पप्पू के बेटे सनी कुमार ने बताया कि पिता की बाइक झरना नाले के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली थी। उस पर खून भी लगा हुआ था। इससे पिता के साथ अनहोनी की आशंका जाहिर की। पुलिस ने पिता की तलाश के लिए खेत के रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज चेक किए थे। इसमें कुछ संदिग्ध लोग नजर आए थे। उन्हें पुलिस ने पूछताछ के लिए बुलाया। मगर, उनसे सख्ती से पूछताछ नहीं की। उन्हें छोड़ दिया गया।
दर्ज हुआ मुकदमा
सनी का कहना है कि पिता का अपहरण कर लिया गया है। पुलिस ने छह दिन बाद मुकदमा तो दर्ज कर लिया, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो रही है। थाना प्रभारी निरीक्षक सत्यदेव शर्मा ने बताया कि मामले में पुलिस टीम को लगाया है। सभी बिंदुओं पर टीम कार्य कर रही हैं। युवक के परिजनों से भी जानकारी जुटाई गई है।