फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   farmer death

गाय से बचने के प्रयास में करंट लगने से किसान की मौत

Tue, 30 Jul 2019 11:33 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Tue, 30 Jul 2019 11:33 PM IST
विज्ञापन
farmer death
किसान नाहर सिह - फोटो : TUNDLA
फिरोजाबाद- टूंडला। मंगलवार सुबह गाय से बचने के प्रयास में एक अधेड़ किसान बिजली के खंभे से जा टकाया जिसमें करंट आने से वह चिपक गया। किसान को बचाने के प्रयास किए जाते उससे पूर्व ही उसकी मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है।
विज्ञापन

थाना पचोखरा के गांव गढ़ी ऊसरा निवासी किसान नाहर सिंह 55 पुत्र बचन सिंह मंगलवार सुबह घर से खेत पर जाने के लिए निकला था। वह गांव मेें खरंजे से निकल रहा था तभी वहां बंधी गाय ने उसे मारने का प्रयास किया। इस पर किसान ने वहां स्थित बिजली खंभे की सपोर्टिंग के लिए लगे तार को पकड़ लिया। तार में करंट दौड़ रहा था, इसके चलते वह उसमें चिपक गया। जब लोगों ने यह देखा तो वे बचाने के लिए दौड़ पड़े, किंतु तार में दौड़ रहे करंट के चलते कुछ नहीं कर सके।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने जब तक विद्युत सप्लाई बंद कर उसे तार से मुक्त कराया उसकी मौत हो गई। किसान की मौत से परिवार में कोहराम मच गया। वहीं ग्रामीणों में विद्युत विभाग के विरुद्ध रोष छा गया। ग्रामीणों का आरोप था कि विद्युत विभाग को पहले ही तार में करंट आने की जानकारी दे दी थी, किंतु कोई सुनवाई नहीं की। सूचना मिलने पर थाना पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने ग्रामीणों को समझाते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए फिरोजाबाद भेजा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed