{"_id":"5d73e16c8ebc3e012e1f3073","slug":"farmer-death-in-mainpuri-mainpuri-news-agr404652632","type":"story","status":"publish","title_hn":"फसल सूखने के सदमे से किसान की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फसल सूखने के सदमे से किसान की मौत
विज्ञापन
मृतक अरविंद का फाइल फोटो
- फोटो : MAINPURI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
किशनी(मैनपुरी)। खेत पर गए किसान को सूख रही फसल देखकर गहरा सदमा लगा। इसके चलते किसान अचेत होकर खेत पर ही गिर गया। इसकी जानकारी होने पर परिवार के लोग खेत पर पहुंच गए। किसान को डॉक्टर के यहां परिवारीजन ले गए। जहां डॉक्टर ने किसान को मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस ने मौत का कारण जानने को पोस्टमार्टम कराया है।
थाना क्षेत्र के नगला धुरा निवासी 45 वर्षीय किसान अरविंद यादव शनिवार की दोपहर खेत पर फसल देखने गए थे। कई दिनों से बिजली नहीं आने और बारिश न होने से उसके खेत में खड़ी फसल सूखने लगी थी। इसके बाद वह अचेत होकर गिर गए। पास के खेतों में मौजूद लोगों ने अरविंद को खेत पर अचेत पड़े देखा तो उनके परिवारीजनों को सूचना दी। इसके परिवार के लोग उसको डॉक्टर के यहां ले गए। डॉक्टर ने अरविंद को मृत घोषित कर दिया। परिवार के लोगों ने पुलिस को सूचना दी।
लेखपाल ने एसडीएम को दी सूचना
क्षेत्रीय लेखपाल रेनूबाला ने किसान के परिवार को आर्थिक सहायता देने के लिए मामले की जानकारी एसडीएम को दी है। उन्होंने एसडीएम को बताया है कि अरविंद के नाम पांच बीघा जमीन है। उसके चार नाबालिग बच्चे शबनम 17 वर्ष, आशू 14 वर्ष, आस्था आठ और अंश 5 वर्ष है। जिनके पालन पोषण का संकट खड़ा हो गया है।
विज्ञापन
फसल को लेकर परेशान थे अरविंद
मृतक अरविंद के छोटे भाई सर्वेंद यादव ने बताया कि उनके बड़े भाई कई दिनों से बरसात न होने व सिंचाई के लिये बिजली न आने से फसल सूखने से काफी परेशान चल रहे थे। फसल सूखने से लगे सदमे से ही उनके बड़े भाई अरविंद यादव की मौत हुई है।
किसान अरविंद यादव की मौत कैसे हुई है। इसकी जांच होगी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद स्थिति साफ होगी। नियमानुसार जो भी संभव होगी वह मदद दी जाएगी।
-प्रेमप्रकाश, एसडीएम किशनी