फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer committed suicide due to debt in firozabad

फिरोजाबाद: कर्ज से परेशान किसान ने की आत्महत्या, घर में फंदे से लटका मिला शव

Mon, 05 Oct 2020 12:21 AM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Mon, 05 Oct 2020 12:21 AM IST
विज्ञापन
Farmer committed suicide due to debt in firozabad
किसान के घर के बाहर पुलिस - फोटो : अमर उजाला

फिरोजाबाद जिले में शनिवार रात एक किसान ने घर में फांसी लगाकर जान दे दी। परिजनों के अनुसार वह आर्थिक तंगी से परेशान थे। दो लाख रुपये उन्होंने कर्ज ले रखा था। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। गांव वालों के अनुसार 10 दिन पहले भी किसान ने आत्महत्या की कोशिश की थी। 

विज्ञापन


थाना जसराना के गांव नगला झील निवासी राजीव कुमार उर्फ राजा (40) पुत्र सावन सिंह कस्बा के मोहल्ला टीकतपुरा में मकान में रह रहे थे। शनिवार रात को परिवार के सदस्य पडो़स में आयोजित तेहरवीं में जाने की तैयारी कर रहे थे। रात करीब नौ बजे राजा की पत्नी नन्ही देवी कमरे में गई तो राजा को छत पर लगे कुंदे से लटका देख चीख पड़ीं। 
विज्ञापन



राजा ने साड़ी से फांदी का फंदा बनाया था। परिजनों ने ग्रामीणों की मदद से राजा को नीचे उतारा, तब तक उनकी मौत हो चुकी थी। किसान की मौत के बाद परिवार में चीख पुकार मच गई। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटना स्थल का जायजा लेने के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक के रिश्तेदार साहब सिंह ने घटना के संबंध में थाने में तहरीर दी है कि राजा ने आर्थिक तंगी के कारण फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। उधर गांव के लोगों ने बताया कि राजा ने दस दिन पहले भी विषाक्त पदार्थ खाकर जान देने की कोशिश की थी, उस वक्त उन्हें बचा लिया था।
 
एक बीघा था खेत, दो लाख रुपये का हो गया था कर्ज 

साहब सिंह ने बताया कि राजा के पास मात्र एक बीघा खेत है। जबकि उसने 10 बीघा खेत बटाई पर ले रखा था। राजा गेहूं और धान की फसल करता था। खेती के कार्य के लिए उसने दो लाख रुपए का कर्ज गांव के लोगों से ले रखा था। छह माह पूर्व उसने ट्रैक्टर लिया था। 

लॉकडाउन में कोई काम मिलने के कारण ट्रैक्टर की किस्त भी नहीं निकल रही थी। कर्ज चुकाने की उसे चिंता रहती थी। इससे वह तनाव में भी रहते थे। उनका कहना है कि जिनसे कर्ज लिया था वह लोग परेशान तो नहीं कर रहे थे लेकिन राजा को कर्ज चुकाने की चिंता थी। कितने प्रतिशत ब्याज पर कर्ज लिया यह जानकारी नहीं है। 
 

पति-पत्नी में हुआ था विवाद - क्षेत्राधिकारी 

क्षेत्राधिकारी प्रीती सिंह ने कहा किसान गरीब परिवार से हैं। शनिवार को तेरहवीं में जाने के लिए पति एवं पत्नी में कहासुनी हुई थी। कहासुनी के बाद ही पति ने फांसी लगाई है। कर्ज को लेकर पूर्व में पीड़ित परिवार ने किसी के खिलाफ कोई शिकायत दर्ज नहीं कराई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed