{"_id":"6733904571dffa2ebd00f389","slug":"farmer-commits-suicide-by-hanging-after-receiving-loan-notice-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-127033-2024-11-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: कर्ज का नोटिस आने के बाद किसान ने फंदा लगाकर दी जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: कर्ज का नोटिस आने के बाद किसान ने फंदा लगाकर दी जान
Tue, 12 Nov 2024 10:58 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 12 Nov 2024 10:58 PM IST
विज्ञापन
-मृतक शैलेंद्र का फाइल फोटो।
- फोटो : -मृतक शैलेंद्र का फाइल फोटो।
कुसमरा (मैनपुरी)। बैंक से केसीसी लोन जमा करने का नोटिस आने के बाद गणेशपुर कुमसरा निवासी किसान ने फंदा लगाकर जान दे दी। परिजन का कहना है कि कर्ज से परेशान होकर जान दी है। हालांकि तहरीर में कोई भी आरोप नहीं लगाया गया है। मंगलवार को पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया।
थाना किशनी क्षेत्र में कुसमरा चौकी क्षेत्र के गांव गणेशपुर अर्जुनपुर निवासी शैलेंद्र सिंह यादव (48) ने सोमवार की रात घर के कमरे में दुपट्टे का फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। मंगलवार की सुबह जानकारी होने के बाद घर में चीख पुकार मच गई। सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंच गई। परिजन ने बताया कि करीब 4 वर्ष पूर्व रामनगर स्थित आर्यावर्त बैंक से एक लाख रुपये केसीसी लोन लिया था। दो साल तक तो किस्त अदायगी होती रही। लेकिन फसल खराब होने और बीमार रहने के कारण शैलेंद्र दो वर्ष से किस्त जमा नहीं कर सके थे। एक सप्ताह पूर्व बैंक से नोटिस मिलने के बाद शैलेंद्र बैंक के चक्कर लगा रहे थे। इस बारे में उन्होंने परिवार के लोगों को भी कोई जानकारी नहीं दी थी। सोमवार की शाम को वह बैंक से घर आए तो गुमसुम थे। रात के समय कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
सुबह जब पत्नी ने शव लटका देखा तो चीख निकल गई। परिजन और आसपास के लोग एकत्र हो गए। सूचना मिलने के बाद चौकी इंचार्ज भूपेंद्र सिरोही ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन की ओर से कर्ज के चलते परेशान रहने और खुदकुशी का आरोप तो लगाया लेकिन तहरीर में सिर्फ शव का पोस्टमार्टम कराए जाने की मांग की गई।