फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Farmer burnt to death after coming under high tension line

Agra News: हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से झुलसा किसान, मौत

Wed, 20 Mar 2024 11:21 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा Updated Wed, 20 Mar 2024 11:21 PM IST
विज्ञापन
Farmer burnt to death after coming under high tension line
कासगंज। कोतवाली क्षेत्र के नमैनी गांव में बुधवार को पूर्वाह्न हाईटेंशन लाइन की चपेट में आने से एक किसान की झुलसकर मौत हो गई। किसान नीम के पेड़ पर किसी काम से चढ़ा था, तभी हाईटेंशन लाइन की चपेट में आ गया। किसान की मौत की सूचना पर ग्रामीण मौके पर एकत्र हो गए। साथ ही इस घटना की सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस किसान के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

करंट लगने से मृत किसान छोटे सिंह (42) नमैनी गांव का निवासी था। किसान के भाई मौकम सिंह ने बताया कि भाई छोटे सिंह सुबह मक्का के खेत में तारकशी करने के लिए गया था। क्योंकि निराश्रित पशु खेतों में घुसकर फसलों को नुकसान पहुंचा रहे थे। किसान नीम के पेड़ पर लकड़ी निकालने के लिए चढ़ा। तभी उसे करंट लगा। ग्रामीणों ने बताया कि हाईटेंशन लाइन के तार पेड़ के ऊपर से गुजरा हैं। किसान की मौत से उसके परिवार के साथ पूरे गांव का माहौल गमगीन है। मौके पर जुटे ग्रामीणों ने हादसे की सूचना पुलिस को दिया था।
विज्ञापन


हाईटेंशन लाइन के करंट से किसान की मौत हो गई। शव पोस्टमार्टम को भेजा गया है। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है।- अजीत चौहान, सीओ सिटी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed