{"_id":"685e13721bdef1920d0c0ba1","slug":"farmer-beaten-to-death-in-land-dispute-in-agra-up-news-2025-06-27","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल...किसान को इस कदर पीटा, जान ही चली गई; चेचरे भाई पर आरोप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: जमीन के लिए रिश्तों का कत्ल...किसान को इस कदर पीटा, जान ही चली गई; चेचरे भाई पर आरोप
Fri, 27 Jun 2025 09:13 AM IST
धीरेन्द्र सिंह
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: धीरेन्द्र सिंह
Updated Fri, 27 Jun 2025 09:13 AM IST
सार
जमीन के विवाद में किसान की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। मृतक के बेटे ने दूसरे पक्ष पर तमंचे से फायर करने का आरोप भी लगाया है। पुलिस मामले की छानबीन में जुट गई है।
विज्ञापन
agra police
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
आगरा के शमसाबाद थाना क्षेत्र के हिरनेर गांव में एक ही परिवार के दो पक्षों में बृहस्पतिवार को जमीन के विवाद में जमकर लाठी-डंडे चले। एक किसान की मौत हो गई। बेटे ने पीट-पीटकर मार डालने और तमंचे से फायर करने का भी आरोप लगाया है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन
शमसाबाद थाना क्षेत्र के ग्राम हिरनेर निवासी दरबन सिंह (60) का अपने चचेरे भाइयों से जमीन का विवाद था। आरोप है कि बृहस्पतिवार की दोपहर विवादित जमीन की जुताई करने चचेरे भाइयों का परिवार पहुंच गया। जिसका दरबन सिंह ने पहुंचकर विरोध किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
इससे दोनों पक्षों में झगड़ा हो गया। कहासुनी के बाद जमकर लाठी-डंडे चले। हमले में दरबन सिंह की मौत हो गई। मृतक के बेटे का आरोप है कि पिता को लाठी-डंडे से पीटकर मार डाला गया। इस दौरान तमंचे से फायर भी किया गया। हालांकि वह मिस हो गया। थाना प्रभारी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से मौत का कारण पता चलेगा। तहरीर के आधार पर केस दर्ज कर घटना की जांच की जा रही है।