प्रसिद्ध झू मेला: हुरियारों ने किया शक्ति प्रदर्शन, लोहरी पार्टी बनी विजेता; पढ़ें इस अनूठी होली का इतिहास
आगरा में प्रसिद्ध झू मेले का आयोजन हुआ। इसमें हुरियारों ने शक्ति प्रदर्शन किया। इस वर्ष के मेले में लोहरी पार्टी विजेता बनी। आगे पढ़ें और जानें इस अनूठी होली का इतिहास...
विस्तार
ताजनगरी आगरा में मंगलवार को परंपरागत झू मेले का आयोजन हुआ। यह आयोजन जगनेर ब्लाक के सरैंधी गांव में पूर्वज अचलम बाबा मंदिर पर हुआ। इसमें हजारों लोग एकत्र हुए। इस दिन हनुमान रूप में लोग लंगोटी पहनकर एकत्र होते हैं। शक्ति प्रदर्शन करते हुए दंगल करते हैं। इस तरह होली मनाते हैं। इस अनूठी होली का आनंद लेने दूर दूर से लोग आते हैं। इसमें गांव के लोग छ गुट में बंटते हैं। फिर लोहारी पार्टी, थोक, हवेली, तिहाय समेत 24 थोक मोहल्लों के लोग एक अलग तरह से उत्सव मनाते हैं।
बुजुर्ग बताते हैं कि लाखन सिंह गांव का जागीरदार बाबा अचलम सिंह को नियुक्त कर गए हैं। अचलम सिंह गांव के मध्य बने अपने स्थल पर दरबार लगाकर लोगों को न्याय देते थे। होली की पडवा के दिन यहां दरबार में झू का दंगल लगा है। इसका विशेष महत्व है।
हुरियारों ने किया शक्ति प्रदर्शन
सुबह गुलाल की होली खेलने के बाद हुरियारे नहा-धोकर हनुमान रूपी वेशभूषा में लंगोटी पहनकर अपने घरों के बाहर खड़े हो हुए । दूसरी तरफ गांव का नट ढोल नगाड़ा बजाते हुए पूरे गांव की परिक्रमा करना शुरू किया। गांव के लोग नट के पीछे जुड़ते हुए बाबा अचलम के दरबार पहुंचे।यहां दरबार के बीचोबीच बने गेट में ग्रामीण दो भागों में बट गए। उन्होंने शक्ति प्रदर्शन शुरू किया। इसमें दरबार के गेट के दूसरे हिस्से में एक गुट को तीन बार गुजरना पड़ता है। इस दौरान हर गुट एक-दूसरे को अपने हिस्से में आने से रोकने का प्रयास करता है।