{"_id":"67b4c5b8c6610bb4310a9211","slug":"familys-car-going-to-prayagraj-meets-with-accident-driver-dies-mainpuri-news-c-174-1-sagr1036-132250-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Agra News: प्रयागराज जा रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Agra News: प्रयागराज जा रहे परिवार की कार दुर्घटनाग्रस्त, चालक की मौत
Tue, 18 Feb 2025 11:09 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
Updated Tue, 18 Feb 2025 11:09 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
भोगांव (मैनपुरी)। अस्थि विसर्जन के लिए प्रयागराज जा रहा पंजाब का एक परिवार थाना क्षेत्र में हादसे का शिकार हो गया। कार की टक्कर लगने से गुजरात निवासी कार चालक की मौत हो गई। बच्चों सहित कार सवार 6 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। चालक के शव का पुलिस ने मंगलवार को पोस्टमार्टम कराया।
पंजाब के थाना मोहाली क्षेत्र की एरओ सिटी निवासी तरुण कुमार शर्मा अपने परिवार के साथ कार से प्रयागराज कुंभ में परिजन की अस्थि विसर्जन करने के लिए जा रहे थे। सोमवार की देर रात कार जब थाना क्षेत्र में बेवर रोड स्थित डायट प्वाइंट के पास पहुंची, तभी सामने से आ रहे ट्रक की चपेट में आकर कार सवार सभी लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद घटनास्थल पर पहुंची पुलिस ने तरुण, उनकी मां शशि, पत्नी तुलसी, 7 वर्षीय पुत्री विहाना, 5 वर्षीय पुत्र नमो और चालक गिरिराज गोसाई निवासी 85 दरवाजा, फदेरा धनधुका अहमदाबाद गुजरात को सीएचसी भोगांव लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने गिरिराज को मृत घोषित कर दिया। भोगांव पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी में रखवाया। परिजन से फोन पर संपर्क कर हादसे की सूचना दे दी गई है।