फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Family of rape victim in panic, provided security

दहशत में दुष्कर्म पीड़िता का परिवार, पुलिस ने मुहैया कराई सुरक्षा

Fri, 19 Nov 2021 10:54 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Fri, 19 Nov 2021 10:54 PM IST
विज्ञापन
Family of rape victim in panic, provided security
कासगंज। सहावर क्षेत्र के एक कस्बे में एक वर्ग के युवक और दो अज्ञात युवकों द्वारा किशोरी के साथ दुष्कर्म का मामला तूल पकड़ रहा है। दहश में आए पीड़ित ने खतरे की आशंका जताई है। इस पर पुलिस ने परिवार को सुरक्षा मुहैया करा दी है। शुक्रवार को भाजपा जिलाध्यक्ष केपी सिंह सोलंकी के नेतृत्व में भाजपाई पीड़ित परिवार से मिलने पहुंचे और न्याय दिलाने के लिए हर स्तर पर साथ देने की बात कही।
विज्ञापन

सोमवार दोपहर को किशोरी को आरोपी जुनैल अगवा कर खेत में ले गया उसके साथ दुष्कर्म किया। आरोप है कि जुनैल के साथ दो अन्य साथी थे जिन्होंने सामूहिक दुष्कर्म किया। मामले में पुलिस जुनैल को जेल भेज चुकी है, जबकि अन्य आरोपी फरार हैं। एसपी रोहन प्रमोद बोत्रे के निर्देश पर पीड़ित परिवार को सुरक्षा मुहैया कराई है। थाना प्रभारी सहावर राजकुमार सिंह ने बताया कि पीड़ित की ओर से मिली तहरीर में लिखा है कि दो अन्य लोग सड़क पर खड़े थे। जांच कर रहे हैं कि वे दो अन्य लोग कौन थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed