फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   family of indrraj said anisha and indrraj were married

मथुराः इंद्राज के परिवार का दावा, अनीषा और उनके बेटे की थी कोर्ट मैरिज

Tue, 08 Aug 2017 08:42 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा
ब्यूरो/अमर उजाला मथुरा Updated Tue, 08 Aug 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
family of indrraj said anisha and indrraj were married
इंद्राज के परिवारवाले - फोटो : अमर उजाला
इंद्राज के पिता मान सिंह ने कहा कि उनके बेटे ने अनीषा के साथ कोर्ट मैरिज की थी। अनीषा घर पर होने वाले हर कार्यक्रम में भी शामिल होती रही है। त्यौहारों पर भी गांव आती थी। इंद्राज के परिवारवालों ने अनीषा के घरवालों की उस बात को झूठा बताया है जिसमें वह कह रहे हैं कि अनीषा की शादी नहीं हुई थी। 
विज्ञापन


कृषक जूनियर हाईस्कूल बेरी की प्रधानाध्यापिका अनीषा की हत्या कर ट्रेन से कटकर मरे शेरगढ़ के खुरसी गांव निवासी इंद्राज के पिता मान सिंह ने कहा कि अनीषा और इंद्राज ने शादी कर ली थी। दोनों पति-पत्नी की तरह से रहते थे। जब भी गांव में उनके परिवार में कोई कार्यक्रम होता था तो अनीषा उसमें शामिल होती थी। 
विज्ञापन


अनीषा के परिजन झूठ बोल रहे हैं। अगर शादी नहीं की होती तो वह भला इंद्राज के साथ क्यों रहती। हमारे गांव में क्यों आया करती। मान सिंह ने बताया कि उनका बेटा इलाहाबाद में आईएएस की तैयारी कर रहा था। उससे कहा था कि रिश्तेदारों को शादी की एक दावत देते हैं। समाज के सामने भी विवाह हो जाएगा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


इस पर इंद्राज कहता था कि पहले मैं कुछ बन जाऊं तब दावत दे देंगे। दोनों ने कोर्ट मैरिज कर ली थी। इंद्राज के परिवार वालों ने बताया कि अनीषा को जूनियर हाईस्कूल में भी उन्हीं लोगों ने लगवाया था। सोचा था कि दोनों नौकरीपेशा हो जाएंगे तो परिवार अच्छा चलेगा। लेकिन कौन जानता था कि घर वालों को यह दिन देखना होगा।

घरवालों ने जताई इंद्रेश की हत्या की आशंका

family of indrraj said anisha and indrraj were married
इंद्राज गुर्जर - फोटो : अमर उजाला
परिवारवालों का कहना है कि इंद्राज आत्महत्या नहीं कर सकता। अगर उसे आत्महत्या ही करनी होती तो पहले ही कर लेता। उसे मारकर ट्रेन के आगे फेंका गया है। वह इस संबंध में पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराएंगे। पुलिस से पूरे मामले की जांच की भी मांग की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed