फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   Family Members Create ruckus In Hospital After Patient Death In Firozabad

फिरोजाबाद: अस्पताल में बीमार बुजुर्ग की मौत के बाद हंगामा, तीमारदारों ने की तोड़फोड़

Tue, 14 Sep 2021 08:51 PM IST
मुकेश कुमार न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, फिरोजाबाद Published by: मुकेश कुमार Updated Tue, 14 Sep 2021 08:51 PM IST
सार

शिकोहाबाद के निजी अस्पताल में बीमार बुजुर्ग की मौत के बाद जमकर हंगामा हुआ। मृतक के परिजनों ने चिकित्सकों पर लापरवाही का आरोप लगाया। पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। 

विज्ञापन
Family Members Create ruckus In Hospital After Patient Death In Firozabad
अस्पताल में तोड़फोड़ - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के शिकोहाबाद में स्टेशन रोड स्थित निजी अस्पताल में मंगलवार को बीमार बुजुर्ग की मौत हो गई। इसके बाद परिजनों ने अस्पताल प्रशासन पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। इस दौरान मृतक के परिजनों ने काउंटर पर तोड़फोड़ की। सूचना पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया। 

विज्ञापन


शिकोहाबाद थाना क्षेत्र के गांव आरौंज निवासी पुरुषोत्तम सिंह (70) अस्थमा से पीड़ित थे। मंगलवार को तबियत बिगड़ने पर परिजन उन्हें लेकर स्टेशन रोड स्थित एक अस्पताल में ले गए। अस्पताल के स्टाफ ने हालत देखकर पुरुषात्तम सिंह को भर्ती करने से मना कर दिया, लेकिन परिजनों ने डॉक्टर से गुहार लगाकर वृद्ध को भर्ती करने के लिए कहा। 
विज्ञापन


इस पर चिकित्सक ने वृद्ध को लिटाकर जांच कराने के लिए ब्लड सैंपल लिया। हालांकि जांच रिपोर्ट आने से पहले ही बुजुर्ग की मौत हो गई। बुजुर्ग की मौत के बाद परिजनों ने अस्पताल पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा करना शुरू कर दिया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


बुजुर्ग को लेकर आए युवकों ने अस्पताल के काउंटरों पर तोड़फोड़ कर दी। सूचना पर थाना पुलिस पहुंची और लोगों को समझाया। पुलिस के समझाने के बाद लोग शव लेकर अपने गांव चले गए। थाना पुलिस का कहना है कि वृद्ध की मौत के बाद कुछ लोगों ने हंगामा किया था। हालांकि मामले में कोई तहरीर नहीं दी गई है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed