फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   family members create ruckus after man died in drug de-addiction center in agra

आगरा: नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती युवक की मौत, परिजनों ने किया हंगामा, कर्मचारियों पर हत्या का आरोप

Fri, 06 May 2022 12:05 PM IST
मुकेश कुमार अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: मुकेश कुमार Updated Fri, 06 May 2022 12:05 PM IST
सार

मृतक के परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों पर हत्या का आरोप लगाया। तहरीर भी दी। सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। 

विज्ञापन
family members create ruckus after man died in drug de-addiction center in agra
युवक की मौत के बाद हंगामा करते परिजन - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

आगरा के कालिंदी विहार स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराए गए युवक की बृहस्पतिवार को संदिग्ध हालात में मौत हो गई। केंद्र के कर्मचारियों की सूचना पर हाथर के सादाबाद से पहुंचे परिजनों को अस्पताल में शव मिला। उन्होंने हंगामा कर दिया। सूचना पर पुलिस पहुंची। परिजनों ने थाना में तहरीर दी है। पुलिस जांच कर रही है।

विज्ञापन


सादाबाद के कश्यप नगर निवासी मुकेश कुमार (40) को बुधवार को कालिंदी विहार स्थित नशा मुक्ति केंद्र में भेजा गया था। परिजनों ने पुलिस को बताया कि बृहस्पतिवार शाम को चार बजे केंद्र से फोन आया। कहा कि मुकेश की तबियत खराब है। आगरा बुलाया। उन्हें फिरोजाबाद मार्ग स्थित हॉस्पिटल में बुलाया। अस्पताल पहुंचने पर मुकेश की मौत के बारे में पता चला। इस पर परिजनों ने हंगामा कर दिया। 

विज्ञापन

कर्मचारियों पर लगाया हत्या का आरोप

सूचना पर थाने की फोर्स पहुंची। पुलिस ने परिजनों को समझाया। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। परिजनों ने नशा मुक्ति केंद्र के कर्मचारियों पर हत्या का आरोप लगाया। तहरीर भी दी। सीओ छत्ता सुकन्या शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

गूगल पर देखा था नंबर

परिजनों ने पुलिस को बताया कि मुकेश की शराब की लत को छुड़ाने के लिए गूगल पर खोज की थी। तब नशा मुक्ति केंद्र का नंबर मिला। कॉल करने पर एक कर्मचारी ने बात की। उसने कहा कि वह दो माह में नशा छुड़वा देंगे। दो महीने के सात हजार रुपये मांगे। बात तय होने पर कर्मचारी घर पहुंच गए। 4500 रुपये लेने के बाद मुकेश को अपने साथ ले आए। सुबह कॉल करके मुकेश से बात कराने को कहा था। मगर, बात नहीं कराई।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed