फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   family members are face to face In UP Nikay Chunav on many seats in Agra here contest will be interesting

UP Nikay Chunav: चाचा को भतीजे, भाभी को देवर और सास को बहू से मिल रही टक्कर, दिलचस्प होगा मुकाबला

Tue, 18 Apr 2023 12:29 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला ब्यूरो, आगरा
अमर उजाला ब्यूरो, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Tue, 18 Apr 2023 12:29 PM IST
सार

आगरा में निकाय चुनाव के दौरान कई सीटों पर दिलचस्प मुकाबला देखने को मिलेगा। यहां चाचा को भतीजे, भाभी को देवर और सास को बहू से चुनाव में टक्कर मिल रही है। इनको अलग-अलग पार्टियों से उम्मीदवार बनाया गया है। 

विज्ञापन
family members are face to face In UP Nikay Chunav on many seats in Agra here contest will be interesting
Up nikay chunav, निकाय चुनाव, यूपी चुनाव - फोटो : फाइल फोटो

विस्तार

उत्तर प्रदेश के आगरा में राजनीति की चालें भी निराली हैं। इसमें कोई अपना या पराया नहीं होता। यहीं वजह है कि चाचा को भतीजे, भाभी को देवर और सास को बहू से चुनाव में टक्कर मिल रही है। शमसाबाद, अछनेरा नगर पालिका और शहर के वार्ड 72 में रिश्तेदारों के बीच रोचक मुकाबला है।

विज्ञापन


शमसाबाद नगर पालिका अध्यक्ष पद पर 25 साल से सपा काबिज है। सपा ने निवर्तमान अध्यक्ष लक्ष्मी राठौर को प्रत्याशी बनाया है। पूर्व राज्यमंत्री शिव कुमार राठौर की पत्नी लक्ष्मी के सामने भाजपा ने दांव खेला है। यहां शिव कुमार राठौर के भाई ब्रजमोहन राठौर को टिकट दिया है। ऐसे में भाभी को देवर से चुनौती मिल रही है।

विज्ञापन

इस क्षेत्र से पार्टियों ने इन्हें बनाया गया प्रत्याशी

अछनेरा नगर पालिका अध्यक्ष पद के लिए भाजपा ने रेनू कोली को प्रत्याशी बनाया है। रेनू कोली की सास ओमवती को राष्ट्रीय लोकदल ने टिकट देकर मुकाबला दिलचस्प किया है। वहीं शहर में वार्ड 72 से भाजपा जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह के बेटे अमीरेश कुशवाह को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है। इसी वार्ड से गिर्राज कुशवाह के भाई राजेंद्र सिंह ने भतीजे के सामने निर्दलीय ताल ठोक दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

भाजपा में टिकट वितरण में रार

बाग फरजाना से निवर्तमान पार्षद संजय राय का टिकट काटकर इस बार भाजपा ने शरद चौहान को प्रत्याशी बनाया है। टिकट कटने के बाद सोमवार को संजय राय ने निर्दलीय नामांकन कर दिया। वहीं, वार्ड 25 गढ़ी भदौरिया में मिथलेश का टिकट रातोंरात कट गया। यहां भाजपा से सोमवार को सुमन देवी ने नामांकन किया। नामांकन कराने भाजपा महानगर मंत्री भुवन भूषण शर्मा स्वयं नगर निगम पहुंचे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed