{"_id":"59c103eb4f1c1b8b688b5711","slug":"family-drama-in-police-station-new-agra","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"थाने में चला फैमिली ड्रामा, मॉडल ने पति तो पति ने मॉडल के लिए कहा ये","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
थाने में चला फैमिली ड्रामा, मॉडल ने पति तो पति ने मॉडल के लिए कहा ये
ब्यूरो/अमर उजाला आगरा
Updated Tue, 19 Sep 2017 05:17 PM IST
विज्ञापन
fight
आगरा के थान न्यू आगरा की पुलिस उस समय बस मूक दर्शक बनी खड़ी रही, जब पति-पत्नी ने थाने में ही लड़ना शुरू कर दिया। पत्नी मॉडल है और उसने अपने पति पर दूसरी महिला से संबंध का आरोप लगाया। वहीं पति ने भी पत्नी के बारे में जो कहा उससे बात बढ़ती ही चली गई।
बताया गया है कि मॉडलिंग जगत से जुड़ी आगरा की एक युवती के घर की रार रविवार रात को थाना न्यू आगरा पहुंची। युवती ने पहले पति पर मारपीट और जेवरात हड़पने के आरोप लगाए। बाद में पति के किसी युवती से संबंध होने की बात कहने लगी।
पति ने भी पत्नी पर आरोप लगा दिया कि वह किसी युवक से फोन पर बात करती है। फिर क्या था उनमें थाने में ही खींचतान होने लगी। पुलिस भी तमाशबीन बनकर यह फैमिली ड्रामा देखती रही। उनके परिवार के लोग भी आ गए। एक घंटे बाद युवती ने शिकायत करने से इनकार किया। इसके बाद दोनों घर चले गए।

Trending Videos
जिम ट्रेनर है पति
बता दें कि न्यू आगरा क्षेत्र की रहने वाली युवती माडलिंग करती है। इसके साथ ही उसका इवेंट आर्गनाइज करने का भी व्यवसाय है। पति जिम ट्रेनर है। युवती का कहना था कि पति आए दिन मारपीट करता है।
रविवार रात को पति ने मारपीट की। इस दौरान घर में सामान भी तोड़ दिया। युवती ने सौ नंबर पर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस पति को पकड़कर थाने पर ले आई। युवती का कहना था कि पति ने उसके जेवर अपने परिवार के लोगों को दे दिए हैं। अब जेवरात वापस नहीं कर रहे हैं।

मारपीट की नौबत आई
किसी युवती से फोन पर बात करता है। विरोध करने पर उससे मारपीट की जाती है। इसी बात पर झगड़ा हुआ था। उधर, पति ने आरोप लगाया कि पत्नी फोन पर किसी से बात करती है। जब वह रोकता है तो गलत आरोप लगाती है।
दोनों के आरोप लगाने पर विवाद होने लगा। उनके बीच मारपीट तक की नौबत आ गई। हालांकि पुलिस ने रोक दिया। परिवारीजनों के समझाने पर उनमें समझौता हो गया। पुलिस का कहना है कि युवती ने कोई लिखित शिकायत नहीं की है।