{"_id":"6a0405d2ed0bd45fda07eaf7","slug":"family-dispute-turns-violent-in-agra-clash-erupts-in-front-of-police-2026-05-13","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"UP: पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, ससुर की पिटाई, दामाद भी घायल; पुलिस भी कुछ न कर पाई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: पति-पत्नी के बीच हुआ विवाद, ससुर की पिटाई, दामाद भी घायल; पुलिस भी कुछ न कर पाई
Wed, 13 May 2026 10:32 AM IST
Dhirendra Singh
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा
Published by: Dhirendra Singh
Updated Wed, 13 May 2026 10:32 AM IST
सार
आगरा के मंटोला क्षेत्र में पति-पत्नी के विवाद ने हिंसक रूप ले लिया, जहां मायका पक्ष पर घर में घुसकर हमला करने का आरोप लगा है। पुलिस की मौजूदगी में हुई मारपीट में दामाद और उसके पिता गंभीर रूप से घायल हो गए।
विज्ञापन
मंटोला झगड़ा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
आगरा के थाना मंटोला क्षेत्र की विवाहिता ने दहेज में 1 करोड़ रुपये और मर्सडीज कार की मांग पूरी नहीं हाेने पर 3 बार तलाक बोलने का आरोप लगाया है। उधर, पति ने भी ससुराल पक्ष पर उधार रुपये नहीं देने पर घर में घुसकर मारपीट का आरोप लगाया। पुलिस ने दोनों पक्षों का मेडिकल कराया है।
विज्ञापन
महिला ने बताया कि उसका निकाह 5 साल पहले मंटोला के जूता करोबारी से हुआ था। उनके दो बच्चे हुए। आरोप लगाया कि ससुराली अतिरिक्त दहेज की मांग कर रहे हैं। 11 मई को पति ने दहेज से इन्कार पर तीन बार तलाक बोल दिया। 12 मई को पति ने कहा कि तुम्हें दोबारा साथ रहने के लिए हलाला कराना होगा। ससुर और देवर ने दुष्कर्म किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विरोध पर पति और ससुरालियों ने पीटा। उसने 112 पर कॉल किया। उधर, आरोपी पति ने भी वीडियेा जारी कर पत्नी और ससुरालियों पर आरोप लगाए हैं। कहा कि ससुर 5 लाख रुपये उधार मांग रहे थे। मना करने पर पत्नी से झूठे आरोप लगवाए। ससुर, साले समेत 25 लोगाें ने उसे, पिता और भाई को पीटा। पूरी घटना सीसीटीवी कैमरे में रिकॉर्ड हुई है।
वीडियो वायरल भी हो गया। मामले में थाना प्रभारी मंटोला ने बताया कि महिला की शिकायत पर पति, ससुर, सास, देवर और ननद पर प्राथमिकी दर्ज की गई है।