फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Agra News ›   family demands case to be filed against fellow constable of inspector In case of misdeeds of girl in Agra

युवती से दुष्कर्म का मामला: कार्रवाई से संतुष्ट नहीं परिजन, दरोगा के साथी सिपाही पर मुकदमा दर्ज करने की मांग

Thu, 21 Sep 2023 03:19 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला, आगरा
अमर उजाला, आगरा Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Thu, 21 Sep 2023 03:19 PM IST
सार

आगरा में दरोगा द्वारा युवती से दुष्कर्म करने के मामले में परिजन कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं। उन्होंने दरोगा के साथी सिपाही पर मुकदमा दर्ज करने की मांग की है। 

विज्ञापन
family demands case to be filed against fellow constable of inspector In case of misdeeds of girl in Agra
आगरा में दरोगा की गंदी करतूत - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

ताजनगरी आगरा के बरहन थाना क्षेत्र में महिला से दुष्कर्म के आरोपी दरोगा की ग्रामीणों ने पिटाई की। आरोपी की गिरफ्तारी और जेल जाने के अब परिजन सहयोगी सिपाही और दोनों दरोगाओं पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। परिजन अब तक हुई कार्रवाई से संतुष्ट नहीं हैं।

विज्ञापन


दोनों दरोगाओं को लाइन हाजिर करने और दुष्कर्मी दरोगा के साथ गए सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने की मांग को लेकर सिस्टम सुधार संगठन ने बुधवार दोपहर करीब तीन बजे तहसील एत्मादपुर पर धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया।
विज्ञापन


यह भी पढ़ेंः- सुसाइड नोट ने उड़ाए होश: वीडियो काल पर कराए बांके बिहारी के दर्शन...कुछ देर बाद होटल में मिली कारोबारी की लाश
विज्ञापन
विज्ञापन


सिस्टम सुधार संगठन के अध्यक्ष अंशुमान ठाकुर ने बताया कि सोमवार को थाने पर धरना प्रदर्शन के दौरान एसीपी एत्मादपुर सौरभ सिंह ने एसआई पतंजलि को लाइन हाजिर करने और एसआई अंकित कुमार के खिलाफ दुष्कर्म की धाराओं में मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई का आश्वासन दिया था। 

यह भी पढ़ेंः- दो बेटियों के बाप को महिला सिपाही से हुआ प्यार: साथ जीने मरने की खाईं कसमें...फिर उठाया हैरान करने वाला कदम

अगले दिन पता चला कि लाइन हाजिर करने की जगह दोनों को हटाकर थाना मलपुरा भेज दिया गया है। इससे नाराज होकर संगठन के अध्यक्ष मंगलवार देर रात पीड़िता के घर पहुचे और इसके बाद समर्थकों के साथ थाना बरहन पहुंचकर धरना प्रदर्शन करने का इरादा था। जानकारी होने पर पुलिस बल की तैनात की गई। देर रात करीब दो बजे वह वापस गए।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed